Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बेहतर सार्वजनिक सुविधायें विलासिता नहीं, आधुनिक जीवन की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री मोदी
    ताजा खबरें

    बेहतर सार्वजनिक सुविधायें विलासिता नहीं, आधुनिक जीवन की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बेहतर सार्वजनिक सुविधायें (स्थल) विलासिता की नहीं, बल्कि आधुनिक जीवन की आवश्यकता है। पिछली सरकारों ने इनके विकास पर जोर नहीं दिया था, लेकिन अब सार्वजनिक निजी भागीदारी से इनके विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में देश के पहले पुनर्विकसित अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान गुजरात साइंस सिटी में एक्वेटिक्स और रोबोटिक्स गैलरी तथा नेचर पार्क का भी उद्घाटन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से पहले सार्वजनिक स्थलों को ‘लग्जरी’ (विलासिता) मानते हुए इन्हें शहरी विकास में शामिल नहीं किया जाता था। उन्होंने कहा कि शहर केवल एक ‘कंक्रीट स्ट्रक्चर’ नहीं है, बल्कि उनका अपना एक ‘कैरेक्टर’ भी होता है। आज के समय में लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थलों की आवश्यकता है। कई शहरी परियोजनाएं आज इनको केंद्रित कर विकसित की जा रही हैं। अतीत में शहर की आबादी को इन सार्वजनिक स्थलों से दूर रखा गया था।

    प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में शहरी सुविधाओं से जुड़ी कुछ परियोजनाओं जैसे साबरमती रिवर फ्रंट और काकरिया झील का उदाहरण देते हुए अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए भारत के विकास की गाड़ी दो पटरियों पर एक साथ चलते हुए ही आगे बढ़ेगी। एक पटरी आधुनिकता की, दूसरी पटरी गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के कल्याण की है।

    मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी का भारत आकांक्षा और युवा भावनाओं से परिपूर्ण है। वे विज्ञान लैंडस्केप और संपर्क सुविधाएं चाहते हैं और यह नए भारत की एक और कड़ी है। मोदी ने कहा कि बहुत से लोगों को यह यकीन नहीं हो रहा है कि उनके आज उद्घाटित शहरी सुविधाओं से जुड़ी तस्वीरें भारत और गुजरात की हैं।

    गुजरात में साइंस सिटी से जुड़ी परियोजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी हमें रीक्रिएशन और क्रिएटिविटी से जोड़ती है। यह बच्चों को खेल-कूद और मौज-मस्ती का स्थान देते हुए उन्हें सृजनात्मक तौर पर विकसित करती हैं। इन सार्वजनिक सुविधाओं से बच्चों को कई विकल्प मिलेंगे।

    प्रधानमंत्री ने रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत की ज़रूरत 20वीं सदी के तौर-तरीकों से पूरी नहीं हो सकती। इसलिए रेलवे में नए सिरे से रिफॉर्म किया जा रहा है। आज रेलवे के विस्तार के साथ इससे जुड़ी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। ‘होरिजेंटल’ (विस्तार) के साथ ‘वर्टिकल’ (सुख सुविधा) विकास आज रेलवे की प्रमुख प्राथमिकता है। रेलवे केवल एक सेवा नहीं, बल्कि ‘एसेट’ है और इसे इसी तरह विकसित किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रेलवे की साख, स्वच्छता, सुरक्षा और स्पीड में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में समर्पित कॉरिडोरों के माध्यम से ट्रेनों की गति और बढ़ाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि को लेकर डीसी ने की बैठक
    Next Article पलवल: पुलिसकर्मी निकला आईएसआई का एजेंट, छह दिन के रिमांड पर लिया
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version