बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उन खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है और आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखण्ड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल से की लेकिन 13 साल की उम्र में वह अपनी अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई करने यूएस चली गईं ,लेकिन वहां पढ़ाई के दौरान कई बार उन्हें नस्लभेदीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। तीन साल के बाद प्रियंका वापस भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की।इस दौरान एक “स्थानीय ब्यूटी क्वीन” का शीर्षक प्रियंका के नाम होने के बाद उनकी माँ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा चाहते थे कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़े और उन्होंने प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया में भेज दी | एक दिन अचानक प्रियंका के पास एक फोन आया कि आपको फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और आप को पांच दिन के भीतर दिल्ली आना होगा | इसके बाद ये दिल्ली गई और इंटरव्यू पास हो गई। इसके बाद प्रियंका अपनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता में काफी आगे तक गई और वे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 2020 की दूसरी विजेता रही और उसी साल 30 नवम्बर को उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज भी अपने नाम किया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय थी। इसके बाद प्रियंका को फिल्मों में अभिनय करने के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने साल 2002 में आई तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद प्रियंका ने साल 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो;लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन्हें सन्नी देओल , प्रीति जिंटा ,अमरीश पूरी आदि के साथ अभिनय करने का मौका मिला। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐतराज’ में उनकी नकारात्मक भूमिका और शानदार अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली।साल 2008 में आयी उनकी फिल्म ‘फैशन’ प्रियंका के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई । इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें न सिर्फ सराहा गया बल्कि इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिये नेशनल फिल्म अवार्ड के साथ- साथ ही फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी,तमिल,तेलुगु के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। प्रियंका ने साल 2015 में हॉलीवुड का रुख किया और उसी साल उन्हें अमेरिकन टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में काम करने का मौका मिला। इस टीवी शृंखला में काम करने के दौरान ही प्रियंका को अमेरिकन फिल्म ‘बेवॉच’ में काम करने का ऑफर मिला और प्रियंका ने इसे खुशी -खुशी स्वीकार भी किया। इस फिल्म में प्रियंका को अभिनेता ड्वेन जॉनसन के साथ अभिनय करने का मौका मिला।फिल्म में प्रियंका निगेटिव किरदार में थी,जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया।इसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में पहचान बना ली।इस फिल्म के बाद उन्हें हॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।प्रियंका चोपड़ा की प्रमुख फिल्मों में ब्लैकमेल, बरसात, ब्लफमास्टर, दोस्ताना,कमीने ,सात खून माफ, बर्फी, बाजीराव मस्तानी, बेवॉच,इजंट इट रोमांटिक, द स्काई इज पिंक आदि शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री बल्कि एक अच्छी गायिका भी हैं।उन्होंने बॉलीवुड फिल्म करम में ‘तिनका -तिनका ‘ गाने के अलावा फिल्म मैरीकॉम में एक लोरी भी गाई है ,जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया।इसके अलावा प्रियंका ने इंटरनेशनल सॉन्ग इग्ज़ॉटिक,इन माई सिटी गाया हैं।इनसब के अलावा प्रियंका बतौर प्रोड्यूसर भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने कई भोजपुरी, मराठी फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं । इसके अलावा वह अपनी ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक ‘ की भी प्रोड्यूसर रह चुकी हैं । इन सब के अलावा प्रियंका चोपड़ा कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए पांच बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। साल 2016 में प्रियंका को मनोरंजन जगत में सराहनीय योगदानों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया हैं।प्रियंका की निजी जिंदगी की बात करे तो उन्होंने साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने से दस साल छोटे अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस को दो साल डेट करने के बाद शादी कर ली। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स में नजर आयेंगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

