Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»धर्म-पर्व»बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के नामकरण की रोचक कहानी, रावण से है कनेक्शन
    धर्म-पर्व

    बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के नामकरण की रोचक कहानी, रावण से है कनेक्शन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है देवघर का बैद्यनाथ धाम. पौराणिक मान्यता है कि माता सती के 52 खंडों में माता सती का हृदय यहां गिरा था. मंदिर के शीर्ष पर त्रिशूल की जगह पंचशूल मौजूद है. मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से मनोकामना पूरी हो जाती है.
    कहा जाता है कि मां सती के शरीर के 52 खंडों की रक्षा के लिए भगवान शिव ने भैरव नियुक्त किए. यहां मां सती का हृदय गिरा, इसलिए इसे हृदयपीठ या शक्तिपीठ भी कहते हैं.

     

    माता के हृदय की रक्षा के लिए जिस भैरव को नियुक्त किया, उसका नाम बैद्यनाथ था. जब रावण शिवलिंग लेकर यहां पहुंचा तो भगवान ब्रह्मा और विष्णु ने शिवलिंग का नाम बैद्यनाथ रख दिया. शक्ति पीठ के नामकरण को लेकर एक मान्यता यह भी है कि त्रेतायुग में बैजू नाम एक शिवभक्त था. उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिवजी ने अपने नाम के आगे बैजू जोड़ लिया, जिसके कारण यहां का नाम बैजनाथ पड़ा और बैजनाथ को बैद्यनाथ भी कहा जाता है.

     

    शिव को लंका में बसाना चाहता था रावण
    शिवभक्त रावण चाहता था कि शिव कैलाश छोडक़र लंका में रहें. इसके लिए उसने कैलाश में घनघोर तपस्या की. एक-एक कर अपने सिर शिवलिंग पर चढ़ाने लगा, जैसे ही वह दसवां सिर काटने चला, भगवान प्रकट हो गए और वरदान मांगने का कहा. रावण ने शिव को लंका चलने की इच्छा बताई. शिव ने मनोकामना पूरी की, साथ ही शर्त भी रखी. इसके अनुसार रावण को बीच में कहीं भी शिवलिंग रखना नहीं था. देवघर के पास आकर रावण ने शिवलिंग नीचे रखा और वह वहीं जम गया. इस तीर्थ को रावणेश्वर धाम भी कहा जाता है.

     

    पंचशूल की मान्यताएं
    इस ज्योतिर्लिंग में त्रिशूल नहीं, बल्कि पंचशूल है. इसको लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं. कुछ लोगों का मानना है कि पंचशूल मानव शरीर के पांच विकार काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह को नाश करने का प्रतीक है तो कुछ लोग पंचशूल पंचतत्वों क्षिति, जल, पावक, गगन, समीर से बने मानव शरीर को द्योतक मानते हैं. पंचशूल को सुरक्षा कवच के रूप में भी मान्यता है. इस कारण आज तक मंदिर पर किसी भी प्रकार की आपदा नहीं आई है.

     

    कावड़िए तय करते हैं 105 किमी सफर
    इस ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक का विशेष महत्व है. इसके लिए सावन में भक्त 105 किमी का कठिन पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज में बह रही उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल, जोर शोर से हुआ स्वागत
    Next Article मुंबई हादसों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया, दो लाख मुआवजे की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘मोदी बनाम एंटी मोदी’ है खूंटी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव

      April 12, 2024

      सिंहभूम सीट पर दो महिलाओं के बीच चुनावी जंग

      April 11, 2024

      आदिवासी परंपरा की झलक सरहुल में दिखती है

      April 9, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
      • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
      • टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
      • रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version