Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सत्ता के मद में चूर है केंद्र की भाजपा सरकार : डॉ रामेश्वर उरांव
    Jharkhand Top News

    सत्ता के मद में चूर है केंद्र की भाजपा सरकार : डॉ रामेश्वर उरांव

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 19, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पेट्रोलियम पदार्थां और आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन में खुद सड़क पर उतरे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी रांची के बरियातु रोड पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा, फिरोज रिजवी मुन्ना, सन्नी टोप्पो, जितेन्द्र त्रिवेदी, शारीक अहमद, सोनी नायक, विनीता पाठक ,कुमुद रंजन समेत अन्य नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने खुद सबसे पहले हस्ताक्षर किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ उरांव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भले ही सत्ता के मद में चूर है, लेकिन जनता अब छोड़ेगी नहीं। उन्होंने कहा कि 1947 से आज तक कांग्रेस ने जनहित को ध्यान में सभी कदम उठाया है और काम किया है। परंतु सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। यही कारण है कि जनता के आक्रोश को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री को बदल दिया गया है, परंतु अब भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लोग चीख-चीख कर महंगाई कम करने की मांग कर रहे है, पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि होने से महंगाई बढ़ जाती है। इसका असर चावल, दाल, आटा, नमक और तेल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं पर पड़ता है। लोगों की आमदनी घट रही है, लेकिन महंगाई बढ़ने से सभी त्रस्त है, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे महाराज की तरह व्यवहार कर रहे है, जैसे उन्हें जनता के दु:ख दर्द से कोई लेना-देना ही नहीं है।

    क्या बोले कृषि मंत्री बादल
    इस मौके पर कृषिमंत्री बादल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए डीजल की कीमत में कमी करने और सब्सिडी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज अब रायसीना की दीवारों को पार कर प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंचेगी। यदि अब भी केंद्र सरकार ने मूल्य नियंत्रित करने को लेकर प्रयास नहीं किया, तो देश में आराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

    क्या बोले प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देश की जनता हताश है,क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है। पिछले एक साल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 67 बार बढ़ोत्तरी हुई है और एक सर्वे के अनुसार महामारी और महंगाई से परेशान ज्यादातर भारतीय अब यह मानने लगे है कि उनकी आमदनी घटेगी। करीब 79 प्रतिशत लोगों की आमदनी पिछले साल की तुलना में इस वर्ष घट चुकी है और मार्च 2020 से पहले की स्थिति अभी आने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। उन्होंने देश की आम जनता से आग्रह किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ शुरू किये आंदोलन में आम जन सहयोग करें और जब तक बढ़ी हुई कीमत को वापस नहीं ले लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    क्या बोले प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों और उनकी सत्ता की भूख ने करोड़ों लोगां को दाने-दाने को तरसा दिया है। केंद्र में सात वर्षा से अधिक समय से रहने के दौरान भाजपा नेताओं ने कुछ ना किया, बस रोज नया जुमला दिया। वहीं एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना के चलते मिडिल क्लास वाले भी राशन के लिए लाइन में लगने को मजबूर है। देश के 23 करोड़ लोगों की दैनिक आय 8 महीने में 375 रुपये से कम हुई।

    क्या बोलो्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, और वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चा-विभागों के नेता-कार्यकर्त्ता अपने-अपने क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग और कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए सभी पार्टी नेताओं-कार्यकत्तार्ओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    The BJP government at the Center is crushed in power: Dr. Rameshwar Oraon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, 30 की मौत, 40 घायल
    Next Article बाबा धाम में इस वर्ष भी नहीं लगेगा श्रावणी मेला, तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी निराश
    sonu kumar

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version