Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाराबंकी सड़क दुर्घटना: चालीस यात्रियों की क्षमता वाली बस में बिठाए थे सौ यात्री, होगी कार्यवाही
    Breaking News

    बाराबंकी सड़क दुर्घटना: चालीस यात्रियों की क्षमता वाली बस में बिठाए थे सौ यात्री, होगी कार्यवाही

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 18 बस यात्रियों की हुई मौत ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। यह यात्री हरियाणा के अम्बाला शहर से एक निजी बस में सवार होकर हिसार पहुंचे थे। हिसार से बिहार जाने वाली बस में यह यात्री उस वॉल्वो बस में सवार हुए जो पहले से ही फुल हो चुकी थी। यात्रियों के मुताबिक 40 लोगों की क्षमता वाली इस बस में जबरन सौ यात्री ठूंस दिए गए।

    इस हादसे में बचे यात्रियों का कहना है कि वे इस बस में बैठने से इनकार कर रहे थे लेकिन बस के संचालकों ने डण्डे मार-मार कर उन्हें जबरन बस में बैठाया। बिहार जा रही इस बस के यात्रियों की मौत शायद बाराबंकी में लिखी थी। इस घटना में एनएचएआई भी कम दोषी नहीं है क्योंकि घटना के चार घंटे बाद तक उनकी क्रेन मौके पर नहीं पहुंची और लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता रहा।

    ट्रक ने पीछे से बस में मारी टक्कर

    हरियाणा से बिहार जा रही बस ने जब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के राम सनेही घाट थाना इलाके में कल्याणी नदी को देर रात पार किया तो बस का एक्सेल टूट गया। करीब चार घंटे तक अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस खड़ी रही और कुछ यात्री उतरकर सड़क किनारे बैठ गये और कुछ बस में बैठे रहे। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बस के अन्दर बैठे 18 यात्रियों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    बिहार के रहने वाले थे मृत यात्री

    यात्रियों के मुताबिक वह लोग बिहार के रहने वाले हैं और हरियाणा से अपने घर जा रहे थे। अम्बाला से जिस बस में वह लोग बैठे वह उन्हें हिसार तक लायी और वहां खड़ी एक बस के हवाले कर दिया। जिस बस में उनसे बैठने के लिए कहा गया उसमें पहले से ही यात्रियों की संख्या पूरी हो चुकी थी, जब इन लोगों ने बस में बैठने से इनकार किया तो बस संचालकों ने किराए के लालच में डण्डे मार-मार कर 40 यात्रियों की क्षमता वाली इस बस में सौ यात्रियों को जबरन भर दिया।

    पुलिस अधीक्षक बोले

    बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि उनकी प्राथिमकता शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपना और घायलों का उचित उपचार करना है। इसके बाद यह देखा जाएगा कि बस खराब होने के चार घंटे बाद भी एनएचएआई की क्रेन मौके पर क्यों नहीं पहुंची। इसके बाद यह भी देखा जाएगा कि बस संचालकों ने जबरन इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को क्यों बैठाया। जांच के बाद इन पर कार्यवाही की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबर्थडे स्पेशल 29 जुलाई: बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे संजू बाबा
    Next Article सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र
    sonu kumar

      Related Posts

      धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां

      January 12, 2026

      अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

      January 12, 2026

      विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
      • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version