Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिल्ली का टॉप मोस्ट गैंगस्टर सात लाख का इनामी काला जठेड़ी गिरफ्तार
    Top Story

    दिल्ली का टॉप मोस्ट गैंगस्टर सात लाख का इनामी काला जठेड़ी गिरफ्तार

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 31, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर सात लाख के इनामी संदीप उर्फ काला जठेड़ी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट-स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। जठेड़ी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहारनपुर से दबोचा। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि स्पेशल सेल के काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने की है। उन्होंने कहा कि अभी उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की कार्रवाई के बाद विस्तार से पूरे ऑपरेशन की जानकारी साझा की जाएगी। काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस ने मकोका भी लगाया हुआ है।

    गिरफ्तार आरोपित गैंगेस्टर, सोनीपत के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस को शक था कि काला विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, लेकिन उसके हरियाणा में छिपे होने की खबर मिली तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। जठेड़ी का नाम पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था। दरअसल उसके भांजे सोनू महाल की सुशील पहलवान व उसके साथियों ने पिटाई की थी। इसके बाद काला ने सुशील को अंजाम भुगतने की धमकी भी थी।

    पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि काला जठेड़ी का साथी वीरेंद्र प्रताप उर्फ काली राणा जो गैंग के लोगों की बात व उनके संदेश जठेड़ी तक पहुंचाता है, उसकी लोकेशन थाईलेंड में या फिर कहीं और? जबकि उसका दूसरा साथी गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में बैठकर गैंग के ऑपरेशन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इन तमाम सवालों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पिछले 10 महीने में काला जठेड़ी गैंग ने दिल्ली,हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 25 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है।

    गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का खास

    काला जठेड़ी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का भी खास है और ये दोनों मिलकर 100 से ज्यादा बदमाशों का गैंग चला रहे हैं। इसी साल 25 मार्च को इनके गैंग ने गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस हिरासत से भगाया,हालांकि बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। काला जठेड़ी फरवरी 2020 में फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से भाग गया था। पुलिस को नितीश कुमार नाम के बदमाश ने बताया था कि काला जठेड़ी हरियाणा में छिपा हुआ है। उसने दूसरे गैंग के लोगों और पुलिस को भटकाने के लिये ये बात फैलाई की वो विदेश में है। स्पेशल सेल ने इससे पहले काला जठेड़ी गैंग के अंकित,रवि जागसी,राजन जाट,सुमित बिचपडी,अमित और सुधीर मान को गिरफ्तार किया हैलारेंस विश्नोई गैंग की कमान भी अब काला जठेड़ी संभाल रहा था क्योंकि लारेंस जेल में है। ये लोग रंगदारी मांगने और लूट जैसी वारदात लगातार कर रहे थे। लारेंस विश्नोई गैंग एक्टर सलमान खान को भी मारने की धमकी दे चुका है।

    क्या है काला जठेड़ी का प्रोफाइल

    सोनीपत राई के गांव जठेड़ी निवासी संदीप उर्फ काला जठेड़ी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान समेत चार राज्यों में मोस्ट वांटेड है। पुलिस की मानें तो वह वर्तमान में सबसे बड़ा गैंग चलाता है। वह कुख्यात गैंगेस्टर में शामिल है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न राज्यों की पु़लिस की तरफ से 7 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। काला गैंग पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट व डकैती के करीब तीन दर्जन वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। 12वीं तक पढ़ा संदीप उर्फ काला पहले केबल ऑपरेटर था, लेकिन जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद तो उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वारदातों को अंजाम दिया। काला पहले लारेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करता था, लेकिन लॉरेंस के जेल जाने के बाद उसका साथी राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। हालांकि वहां से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया तो अब इस गिरोह को काला जठेड़ी ही ऑपरेट कर रहा है। उसके बारे में यह सूचना है कि नेपाल के रास्ते वह भी थाईलैंड की तरफ ही भागा है। हालांकि एजेंसियां उसके सही ठिकाने की तलाश कर रही हैं। इसके गैंग में करीब 200 बदमाशों के शामिल होने का पता चला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौसम: झारखंड के 18 जिलों में रेड अलर्ट, झमाझम बारिश से रांची हुआ पानी-पानी
    Next Article प्रधानमंत्री शनिवार को आईपीएस प्रोबेशनर्स को करेंगे संबोधित
    sonu kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version