Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप्र सरकार ने माफियाओं की 1584 करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की : योगी
    Breaking News

    उप्र सरकार ने माफियाओं की 1584 करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की : योगी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ के शिलान्यास समारोह में स्वागत भाषण के जरिये गृहमंत्री अमित शाह की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर पहले एक माफिया का कब्जा था, जिसे सरकार ने उससे वापस लिया है। यूपी में पहले दंगे होते थे,आज कानून का राज स्थापित है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गृहमंत्री ने अपराध की बदलती हुई प्रवृत्ति के दृष्टिगत ‘इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंसेज’ के गठन का सुझाव दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी तथा गृहमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से ही उप्र सरकार इस नए इंस्टीट्यूट के गठन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ी है। अब उत्तर प्रदेश पुलिस नए सिरे से कार्य करती हुई दिखाई दे रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजधानी लखनऊ में यशस्वी केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर-कमलों से 207 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ का शिलान्यास संपन्न हुआ। इसका उद्धेश्य उच्च कोटि की तकनीक अपनाने, उत्कृष्ट वैज्ञानिकों की एक नई फौज खड़ी करना है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में विगत सवा चार वर्ष के दौरान जो परिवर्तन हुए हैं, इसकी प्रेरणा गृह मंत्री हैं। 2014 में उ.प्र. भाजपा प्रभारी व 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए अपना नेतृत्व प्रदान किया था।

    मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में हुए परिवर्तनकारी विकास के क्रम में न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि अपराधों को रोकने, अपराध करने वालों को सजा दिलाने तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करते हुए उच्च कोटि के प्रशिक्षित वैज्ञानिकों की उपलब्धता भी हम सुनिश्चित करेंगे। कहा कि पिछली सरकारों के बढ़ावे पर जो पेशेवर माफिया कानून को ठेंगा दिखाने का कार्य करते थे, आज उनमें कानून का भय व्याप्त है। उप्र सरकार ने इन माफियाओं व गैंगस्टर से लगभग 1584 करोड़ रुपयों की अवैध संपत्ति जब्त की है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा ‘उप्र में अब कानून का राज’

    उन्होंने कहा कि राज्य में अब आम नागरिक, बहन-बेटियों हेतु भयमुक्त वातावरण है। पहले महिलाओं में असुरक्षा की भावना थी। प्रधानमंत्री की यही मंशा थी कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज हो। गृह मंत्री ने 2014 व 2017 में प्रदेशवासियों को इसी बात का आश्वासन दिया था। उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था, यहां कानून व्यवस्था बदहाल थी। आज जिस स्थान पर उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ का शिलान्यास हुआ है, उस 142 एकड़ भूमि पर लखनऊ के एक माफिया कब्जा कर प्लॉटिंग करने जा रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री को आश्वस्त किया कि अब उप्र में कानून का राज है। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश एक नया संबल प्रदान कर रहा है। यह भी एक नई शुरुआत है।

    गौरतलब है कि इस इंस्टीट्यूट में बी.एससी., एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस विद स्पेशलाइजेशन, एम.फिल, पीएच.डी., पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च तथा पी.जी. डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस, एडवांस स्पेशलाइजेशन एण्ड टेलर मेड पी.जी. डिप्लोमा एवं विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन प्रस्तावित है। संस्थान में 500 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करेंगे। यह संस्थान 50 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इसकी स्थापना के लिए 207 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के ये हैं मुख्य उद्देश्य

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का मुख्य उद्देश्य फॉरेंसिक के क्षेत्र में प्रशिक्षित जनशक्ति का एक पूल बनाना, न्यायपालिका और पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करना, अपराध की विवेचना में आवश्यक उन्नत प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता उत्पन्न करना है।

    प्रवक्ता के अनुसार इंस्टीट्यूट में कुल 08 अनुभाग एवं 14 प्रयोगशालाएं होंगी। भौतिकी अनुभाग में आग्नेयास्त्र, फॉरेंसिक ध्वनिकी और प्रलेख प्रयोगशाला होगी। रसायन अनुभाग के तहत विस्फोटक और विष विज्ञान प्रयोगशाला तथा जीव विज्ञान अनुभाग में जीवन विज्ञान, सीरम विज्ञान एवं डी.एन.ए. प्रयोगशाला होगी। कम्प्यूटर साइंस अनुभाग में डेटा एनालिसिस, साइबर सुरक्षा और साइबर फॉरेंसिक लैब का निर्माण होगा। व्यवहार विज्ञान अनुभाग के तहत लाई डिटेक्शन, नारको एनालिसिस एवं ब्रेन मैपिंग प्रयोगशाला प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, अपराध विज्ञान, कानून व्यवस्था, पुलिस विज्ञान और प्रशासन अनुभाग भी होंगे।

    गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की

    मुख्यमंत्री के भाषण के बाद गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की और कहा कि आप और आपकी टीम ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को देश में शीर्ष पर पहुंचाया है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 44 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है।

    गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की दोनों लहरों के दौरान बहुत अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें जिस प्रकार जनहित केकार्य कर रही हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ : अमित शाह ने किया इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास
    Next Article अमित शाह ने की उत्तर प्रदेश की प्रशंसा: जहां दिनदहाड़े गोलियां चलतीं थीं, आज वह विकास में सबसे आगे
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version