Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से तृणमूल नेताओं की मुलाकात को लेकर शुभेंदु ने फिर उठाए सवाल
    Top Story

    उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से तृणमूल नेताओं की मुलाकात को लेकर शुभेंदु ने फिर उठाए सवाल

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक जज से तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद की मुलाकात को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर इसका जिक्र करते हुए कहा है कि इस मुलाकात पर खामोशी पसरी हुई है जो चिंता का सबब है। यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए अशुभ संकेत है तथा इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के वकील और राज्यसभा सांसद के हाईकोर्ट के जज से मुलाकात पर सवाल खड़ा किया था। शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस मामले में ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण की मांग की थी। इसके पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात को लेकर तृणमूल ने काफी दवाब बनाया था, हालांकि सॉलिसिटर जनरल ने आरोप से इनकार किया था।

    एक दिन पहले अधिकारी ने ट्वीट किया था कि रिपोर्टों से चिंतित हैं कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश ने दिल्ली के दौरे पर हाईकोर्ट के समक्ष लंबित बड़े घोटाले के मुख्य आरोपित के वरिष्ठ अधिवक्ता से मुलाकात की। इस पर तत्काल स्पष्टीकरण की जरूरत है। यदि लोकतंत्र को जीवित रखना है तो न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

    हालांकि भाजपा नेताओं ने वकील का नाम का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद और वरिष्ठ वकील की ओर हैं, जो तृणमूल के समर्थन से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं तथा कई मामलों में वह तृणमूल की ओर से अदालत में पैरवी करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन आज देंगे खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र
    Next Article Coronavirus: देश में 24 घंटे में 30,549 नए मामले, 422 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version