दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह ऊर्फ हिरदेश सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या किंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। याचिका में हनी सिंह की पत्नी ने उनके माता-पिता और बहन पर भी घरेलू हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया है।