Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, हथियार बरामद
    Breaking News

    जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, हथियार बरामद

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के मोचुवा इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

    एक अधिकारी ने बताया, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी के पास से एक राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस आतंकवादी समूह से संबद्ध था, इसकी पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है।

    बनिहाल शहर के नजदीक विस्फोट
    वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल शहर के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्फोट से एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट शुक्रवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एमजी कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ। इसमें उधमपुर के गोपाल शर्मा (35) और मंगित खारी के मोहम्मद आकिब (16) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

    एमजी कंपनी बनिहाल बायपास का निर्माण
    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी की। विस्फोट एमजी कंपनी के कार्यालय और कर्मचारियों के निवास स्थल के बीच में हुआ। उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए संदिग्ध आतंकवादियों ने हथगोला फेंका हो जिससे यह विस्फोट हुआ हो। एमजी कंपनी बनिहाल बायपास का निर्माण कर रही है, यह चार लेन की जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग परियोजना का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना प्रमुख नरवणे बोले- सीमाओं पर ‘अस्थिर’ हालात का सामना करते हुए सेना और मजबूत हुई
    Next Article योगी आदित्यनाथ: 2012 और 2014 में भी दिखी थीं गंगा किनारे लाशें, ये स्थानीय परंपरा
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version