Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आजसू सजायेगी पाठशाला, शिक्षक बनेंगे सुदेश महतो
    Breaking News

    आजसू सजायेगी पाठशाला, शिक्षक बनेंगे सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •   आजसू पार्टी की पाठशाला में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जायेगा विचारधारा का पाठ
    •  झारखंड के जन-जन में अपनी पैठ बनाना चाहती है आजसू पार्टी
    •  एक लाख सक्रिय और दस लाख साधारण कार्यकर्ता बनाने का पार्टी ने रखा है लक्ष्य
    • दयानंद राय
      कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद फार्म में लौटी आजसू पार्टी जल्द ही अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए विचारधारा की पाठशाला सजानेवाली है। इस पाठशाला में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और पार्टी के सीनियर नेता शिक्षक की भूमिका में रहेंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत करायेंगे। बीते दिनों चतरा, गोड्डा और पाकुड़ जिले के 29 पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में इसकी भूमिका तैयार हो चुकी है। इस कार्यक्रम में सुदेश ने कहा कि आजसू पार्टी हर प्रखंड में ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी, जिन्हें झारखंड और झारखंड के राजनीतिक विषयों की जानकारी हो और जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहें। इसी लक्ष्य के साथ जल्द ही राज्य के प्रत्येक प्रखंड में आजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
      इसलिए जरूरी है विचारधारा का पाठ
      आजसू के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि आजसू पार्टी राज्य के सभी 260 प्रखंडों में प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है। पार्टी में नये लोगों की आमद हुई है ऐसे में उन्हें पार्टी की विचारधारा से लैस करना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला को डिजाइन किया गया है। इसके जरिये कार्यकर्ताओं को धारदार बनाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड संघर्ष से बना राज्य है और आजसू पार्टी भी संघर्ष से उपजी पार्टी है। झारखंड के जन-जन की लड़ाई आजसू पार्टी लड़ेगी और इसके लिए जरूरी है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से लैस हों।
      यह होगा फायदा
      आजसू पार्टी अब तक 20 जिलों के 224 प्रखंड पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला चुकी है। जैसे ही सभी 260 प्रखंड पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का काम पूरा होगा। आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगी। इस कार्यशाला से पार्टी और पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का सुर एक हो जायेगा। इसके बाद पार्टी अपने लक्ष्यों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में बढ़ चलेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
    Next Article 65246 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगी भाजपा : गंगोत्री कुजूर
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026

      खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

      November 14, 2026

      एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      • एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
      • महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी
      • रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिश्वत मामले में हुए बरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version