Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अगस्त में दाखिल आईटीआर पर वसूले गए लेट फी को वापस करेगा आयकर विभाग
    बिजनेस

    अगस्त में दाखिल आईटीआर पर वसूले गए लेट फी को वापस करेगा आयकर विभाग

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आयकर विभाग अगस्त से दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) पर वसूले गए लेट फी करदाताओं को वापस करेगा। आयकर विभाग ने इससे संबंधित गड़बड़ी को ठीक कर लिया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि में दो महीने की बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद करदाताओं को लेट फी देना पड़ा था।

    सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से हुआ था ऐसा

    आयकर विभाग ने कहा है कि आईटीआर फाइल करने की तिथि बढ़ाने के बावजूद करदाताओं को विलंब शुल्क सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते देना पड़ा था। लेकिन, अब आकलन (असेसमेंट) वर्ष 2020-21 का आईटी रिटर्न भरते वक्त करदाताओं से लिए गए ब्याज और विलंब शुल्क को लौटाया जाएगा।

    गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान करदाताओं को अनुपालन संबंधी राहत देने के इरादे से पिछले वित्त वर्ष के आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दिया गया है।

    31 जुलाई के बाद दाखिल आईटीआर पर लगा लेट फी

    उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने करदाताओं को 30 सितंबर, 2021 तक आईटीआर दाखिल करने का वक्त दिया है। लेकिन, कुछ करदाताओं ने यह शिकायत की थी कि 31 जुलाई, 2021 के बाद भरे गए आयकर रिटर्न पर उनसे ब्याज और विलंब शुल्क वसूले गए। इनमें जिन करदाताओं का टैक्स निल यानी जीरो था, उनसे सिर्फ लेट फी ही वसूला गया।

    इसे लेकर आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है कि आयकर अधिनियम की धारा 234ए के तहत ब्याज और धारा 234 एफ के तहत विलंब शुल्क की गलत गणना से जुड़ी खामी को 1 अगस्त को ठीक कर दिया गया। लेकिन, यदि किसी भी तरह से किसी ने पहले ही गलत ब्याज या विलंब शुल्क के साथ आईटीआर जमा कर दिया है, तो सीपीसी-आईटीआर पर प्रसंस्करण करते वक्त इसकी सही गणना की जाएगी और भुगतान की गई अतिरिक्त राशि यदि होगी तो उसे वापस कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में और कम हुई कोरोना की रफ्तार
    Next Article लगातार 26 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    shivam kumar

      Related Posts

      रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

      April 30, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव

      April 30, 2026

      शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
      • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
      • उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक गिरफ्तार, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त
      • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version