Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश आज मजबूत हाथों में, फौज का मनोबल कई गुना बढ़ा : जेपी नड्डा
    Breaking News

    देश आज मजबूत हाथों में, फौज का मनोबल कई गुना बढ़ा : जेपी नड्डा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 21, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज देश मजबूत हाथोंं में है।अब सैनिकों को पड़ोसी की गोलाबरी का जवाब देने के लिए केंद्र से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ती। अब दुश्मन को जवाब देने के लिए फौज स्वंत्रत है। फौज का मनोबल कई गुना बढ़ा है।

    उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद और सम्मान समारोह में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के मजबूत और सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। पहले जब सीमा पार से गोलियां चलती थीं तो दिल्ली में बैठी सरकार से सेना को पूछना पड़ता था की पड़ोसी मुल्क हम पर गोलीबारी कर रहा है। हम क्या करें, तो दिल्ली में बैठी सरकार का संदेश जाता था की अभी रुको। अभी इंतजार करो। मगर आज मोदी सरकार ने फ़ौज को आदेश दिए हैं कि सीमा पार से एक गोली चले तो तुम दो गोली चलाओ। सीधा जवाब दो दुश्मनों को।

    उन्होंने कहा आज फौज को किसी आदेश की आवश्यकता नहीं है। सीमा पर मोदी सरकार ने 73 ऑल वेदर रोड स्वीकृत की हैं। इनकी लंबाई 3812 किलोमीटर है। अभी तक 3300 किलोमीटर सड़कें तैयार हो चुकी हैं।नड्डा ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत आज हम बुलेट प्रूफ जैकेट खुद बना रहे है। रक्षा सौदों में दलाली पूरी तरह से मोदी सरकार ने खत्म की है। उन्होंने कहा 1 रैंक 1 पेंशन की मांग 1972 से थी और तब से देश में कई सरकारे आईं और गईं, लेकिन सिर्फ मोदी सरकार ने इस ओर ध्यान दिया, क्योंकि वे एक सैनिक का दर्द समझते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान हुए शहीदों के पार्थिव शरीर को घर तक सम्मान के साथ लाने का काम भी अटल सरकार ने किया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत भाषण में कहा कि जब देश की आन-बान-शान की बात आती है तो सबसे आगे उत्तराखंड राज्य ही होता है। उन्होंने कहा आज देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। भारत के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है और उन्हें उनके ही शब्दों में जवाब दिया है। पिछले वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके उसे सबक सिखाने का काम किया है जो भारतीय सेना की बहादुरी का सुबूत है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत और पराक्रम की वजह से देश आज अनेक विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा जैसा अनुसाशन फौज में होता है वैसा ही भाजपा में होता है। उन्होंने कहा आज हमारा देश दुनिया को 1000 से ज्यादा उपकरण निर्यात करता है। चाहे कारगिल युद्ध हो, सर्जिकल स्ट्राइक या सीमा पार से हो रहे लगातार आतंकी हमले, भारत के जांबाज सैनिकों ने हर मौके पर देश की सुरक्षा और इसकी अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।

    कार्यक्रम में जसवंत सिंह रावत मरणोपरांत महावीर चक्र, हवलदार गजेंद्र सिंह रावत मरणोपरांत अशोक चक्र, हवलदार बहादूर सिंह मरणोपरांत अशोक चक्र, राइफल मैन संजय शाही कीर्ति चक्र, राइफल मैन चंद्र किशोर सेना मैडल, सूबेदार प्रदीप थापा सेना मैडल, लांस नायक विनोद सिंह सेना मेडल और नायक सूबेदार रघुवीर सिंह सेना मेडल का सम्मान किया गया। परिजनों का शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय मीडिया मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी और पूर्व सैनिक और परिजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना टीकाकरण से दूर होगा आर्थिक संकट: निर्मला सीतारमण
    Next Article कोरोना रोधी टीका जायकोव-डी सितंबर से बाजार में होगा उपलब्ध
    azad sipahi

      Related Posts

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026

      रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला

      June 12, 2026

      झारखंड को मिलेंगे 1018 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version