Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगी बोले, पहले 30 साल में 53 लाख, अब सिर्फ चार साल में 42 लाख गरीबों को मकान
    Breaking News

    योगी बोले, पहले 30 साल में 53 लाख, अब सिर्फ चार साल में 42 लाख गरीबों को मकान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना ‘हर गरीब का हो घर अपना’, तेजी से पूरा हो रहा है। हमारी सरकार में मात्र चार वर्ष के अंदर प्रदेश में 41 लाख 73 हजार से अधिक ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों को आवास मिले हैं। आज पांच लाख, 51 हजार लाभार्थी गृह प्रवेश कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पांच लाख, 51 हजार लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी। आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। योगी ने याद दिलाया कि पिछली सरकारों के समय 30 साल में करीब 53 लाख मकान ही मिल पाए थे।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ लाभार्थियों को भौतिक रूप से भी आवास की चाबी दी। बाकी लाभार्थियों को जिलों में ही आवास की चाभी वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत इन आवासों की कुल लागत छह हजार 637.72 करोड़ रुपये हैं। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में यह जानने की कोशिश की कि सरकार की तमाम अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है या नहीं। ज्यादातर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें राशन कार्ड, निशुल्क बिजली कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना का कार्ड जैसी योजनाओं का मिला है।

    अपने संबोधन में योगी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के गरीबों को सभी योजनाओं से जोड़ा है। इससे यह साबित होता है कि गरीब को केंद्र में रखकर काम करने की पहले की सरकारों की कोई योजना नहीं थी। उनकी कोई मंशा नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 27 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद विकास को खा जाता था। आज हर व्यक्ति को विकास का लाभ मिल रहा है। आज पांच लाख 51 हजार लाभार्थियों को चाबी मिलना इस बात को साबित करता है। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। उनको इस योजना के माध्यम से अपने परिवार और अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ जुड़ने का एक अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसा नहीं है कि केवल उन्हें आवास ही मिला है। उन्हें आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन, निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धजन को पेंशन जैसी योजनाओं से बड़ी संख्या में परिवार आच्छादित हो रहे हैं।

    सीएम योगी ने बताया कि लखीमपुर में बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। क्लस्टर बनाकर लोगों को कॉलोनियां दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्मार्ट विलेज का सपना लखीमपुर में पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के सभी अधिकारियों और जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार को आम जन का भी सहयोग मिलेगा तो विकास और तेज गति से आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने को भी कहा। यूपी में करीब 52 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। कहीं भी राशन की दुकान में यदि विवाद पाया जाता है ,तो उस कोटे की दुकान की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। तमाम महिला स्वयंसेवी समूह खाद्यान्न के भंडारण कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं।

    इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह, विभाग के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग केस: ममता की बहू ने ईडी के सामने पेश होने से किया इंकार, बोलीं- बच्चों को लेकर नहीं आ सकती दिल्ली
    Next Article Tokyo Paralympics: सुयश जाधव से पदक की उम्मीद, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में पेश कर रहे चुनौती
    shivam kumar

      Related Posts

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

      November 16, 2026

      चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर, किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम: वायुसेना प्रमुख

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      • चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर, किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम: वायुसेना प्रमुख
      • गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला: सपा नेता आजम खान न्यायिक हिरासत में भेजे गए, अब 26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version