Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»10 लोग हैं आरोपी, NIA ने चार्जशीट में कहा- ‘मशहूर उद्योगपति’ को डराकर वसूली करना चाहता था सचिन वाजे
    Breaking News

    10 लोग हैं आरोपी, NIA ने चार्जशीट में कहा- ‘मशहूर उद्योगपति’ को डराकर वसूली करना चाहता था सचिन वाजे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     एंटिलिया और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने कोर्ट में दस हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में एनआईए ने कहा है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वाजे मशहूर उद्योगपति को डराकर जबरदस्ती वसूली करना चाहता था. इसी साल फरवरी में मुकेश अंबानी के एंटीलिया बंगले के पास एक स्कॉर्पियो कार से विस्फोटक बरामद हुआ था.

    वाजे और उसके गिरोह ने मनसुख हिरेन को मौत के घाट उतारा- NIA

    चार्जशीट में कहा गया है कि सचिन वाजे का मुख्य मकसद आतंक पैदा कर उद्योगपति से पैसे वसूल करना था. बाद में वाजे और उसके गिरोह ने मनसुख हिरेन को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उन्हें संदेह था कि मामला एनआईए के पास जाएगा और मनसुख हिरेन एजेंसी को पूछताछ के दौरान सब कुछ बता सकता है. चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि वाजे जबरन वसूली के माध्यम से अपनी और दूसरों की जेब भरने के अलावा एक बेहतरीन डिटेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में अपना दबदबा फिर से हासिल करना चाहता था. इसी वजह से उसने जिलेटिन की छड़ियों से लदी स्कॉर्पियो को रखने की साजिश रची और एक बड़े व्यापारिक समूह के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए एक धमकी भरा पत्र भी लिखा.

     

    मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने मई में मामले में कथित भूमिका के लिए वाजे, सुनील माने और रियाजद्दीन काजी को बर्खास्त करते हुए कहा था कि वाजे ने एक प्रसिद्ध उद्योगपति को अपने और दूसरों के लिए पैसों की वसूली करने की कोशिश की, जिसके लिए धमकी भरा पत्र भी लिखा गया था. शुरू में एनआईए ने कहा था कि वाजे विस्फोटकों से लदी स्कॉर्पियो को रखकर और फिर मामले का पता लगाकर सुपरकॉप बनना चाहता था.

     

    मुंबई की विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश प्रशांत सित्रे के सामने चार्जशीट पेश की गई है. चार्जशीट दायर करते समय जांच अधिकारी और एनआईए के अधीक्षक विक्रम खलाटे भी मौजूद थे. स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने 20 प्रमुख गवाहों के लिए सुरक्षा की मांग की और अदालत ने इसे मंजूर कर लिया है. एजेंसी ने एक सीलबंद लिफाफे में प्रमुख गवाहों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत कर एनआईए ने पहले दावा किया था कि मामले के गवाहों को धमकी दी गई थी.

    NIA के पास 10 आरोपियों के खिलाफ इंक्रिमिनेटिंग मटीरीयल

    जांच एजेंसी ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में उनकी जांच जारी है और अदालत ने इस जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति दी है. एनआईए ने कहा कि उसके पास वाजे, पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, बर्खास्त पीआई सुनील माने, एपीआई रियाजुद्दीन काजी सहित सभी 10 आरोपियों के खिलाफ इंक्रिमिनेटिंग मटीरीयल है. चार्जशीट में 300 से ज्यादा गवाहों की गवाही, इसके अलावा डिजिटल और दस्तावेजी सबूत चार्जशीट का हिस्सा हैं. जांच के दौरान 10 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक लदी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार रखने की साजिश, उसकी चोरी और मनसुख हिरेन की हत्या के विभिन्न चरणों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आपत्तिजनक सबूत सामने आए. मामले में आगे की जांच जारी है.

    एनआईए ने चर्जशीट आईपीसी की धारा 120B, 201, 286, 302, 364, 384, 386, 403, 419, 465, 471, 473 और 506; आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 ; एक्सप्लोसिव सबस्टेंस की धारा 4 और यूएपीए की धारा 16, 18 और 20 के तहत दायर की है. बता दें की यूएपीए की धारा 20 का मतलब एक आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होना होता है. एनआईए की चार्जशीट में जो अन्य आरोपी हैं, उनके नाम नरेश गोर, आनंद जाधव,विनायक शिंदे, सतीश मोथकुरी उर्फ ​​तन्नी उर्फ ​​विक्की बाबा, वसंतभाई सोनी और संतोष शेलार हैं.

     

    चार्जशीट में जैश-उल-हिंद का भी नाम

    एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कथित आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद से जुड़े प्रमुख संदिग्ध के बारे में भी उल्लेख किया है. इसी संगठन का नाम सामने आया था, जिसने पहले स्कॉर्पियो रखने का दावा किया था, लेकिन बाद में पीछे हट गया. सूत्रों ने बताया कि जैश-उल-हिंद का नाम इस्तेमाल करने के पीछे कौन कौन है, इसका पता लगाने के लिए एनआईए की जांच जारी है और उन्हें प्रमुख संदिग्ध के लिए एक महत्वपूर्ण लिंक मिला है, जिसे पुलिस अधिकारी माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने तय किया जम्मू-कश्मीर का ‘फ्यूचर प्लान’, 70 केंद्रीय मंत्री करेंगे राज्य का दौरा; जानें- पूरी इनसाइड स्टोरी
    Next Article देश में कोरोना के मामलों में मामूली कमी, केरल में संकट बरकरार
    shivam kumar

      Related Posts

      खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

      October 23, 2026

      इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!

      October 23, 2026

      27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

      October 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
      • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
      • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
      • जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
      • रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर पथराव; 5 लोग हिरासत में
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version