Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप्र के बाद राजस्थान दूसरा राज्य, जहां हाइवे पर उतरकर दोबारा उड़ान भर सकेंगे लड़ाकू विमान
    Breaking News

    उप्र के बाद राजस्थान दूसरा राज्य, जहां हाइवे पर उतरकर दोबारा उड़ान भर सकेंगे लड़ाकू विमान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2021Updated:September 7, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    18. ßðçÇUØæ.... ȤæðÅUæð SÅUæðÚUè
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान 9 सितम्बर को दूसरा ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों को हाइवे पर उतार कर दोबारा उड़ान भरी जा सकेगी।

    भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सरहद से 40 किलोमीटर भारतीय इलाके में भारतमाला परियोजना के तहत एक ऐसा हाइवे बनाया गया है, जहां से लड़ाकू विमानों का संचालन किया जा सकेगा। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे जालोर जिले के चितलवाना में एनएच-925ए पर भारतमाला परियोजना के तहत रनवे बनाया गया है। जालोर जिले के अगड़ावा से सेसावा के बीच आपातकालीन हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई है। इस पट्टी का आपात स्थिति के समय वायुसेना और सेना के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

    करीब 33 करोड़ की लागत से बनी इस हाइवे की हवाई पट्टी का लोकार्पण देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 9 सितम्बर को सुबह 11 बजे करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हवाई पट्टी के पास डोम तैयार हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम होगा। इस दौरान हाइवे पर लगभग तीन घंटे तक कई फाइटर प्लेन का ट्रायल भी होगा और बॉर्डर इलाका लड़ाकू विमानों की आवाज से गूंज उठेगा। एनएचएआई की ओर से भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने हाइवे पर 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बाड़मेर-जालोर बॉर्डर पर बनाई गई है।

    एनएचएआई की ओर से भारत माला प्रोजेक्ट के तहत आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की यह पहली हवाई पट्टी है, जिसका लोकार्पण करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पहली बार सीधे हाइवे की आपातकालीन हवाई पट्टी पर ही उतरने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सिर्फ लोकार्पण ही नहीं बल्कि देश की पहली आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना के बेड़े में शामिल करीब आधा दर्जन फाइटर प्लेन का भी करीब तीन घंटे तक अभ्यास होगा।

    डोम किया जा रहा है तैयार

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर वायुसेना समेत कई विभाग तैयारियों में जुटे हैं। आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही वहां वायुसेना व सेना पूरी तरह से निगरानी रखे हुए है। जिला प्रशासन और पुलिस भी इसके लिए तैयारियां कर रही है। इसके अलावा एनएचएआई की ओर से भी हवाई पट्टी का सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई व वायुसेना के अधिकारी लगातार इस इलाके के दौरे पर है। यहां 90 गुणा 90 फीट की साइज में डोम तैयार किया गया है। जालोर जिले के गांधव (बाखासर) में भारत माला हाइवे एनएच-925ए पर बनी आपातकालीन हवाई पट्टी 3000 मीटर (3 किमी) लंबी और 33 मीटर चौड़ी है। इस हवाई पट्टी को बनाने में 32.95 करोड़ रुपये लागत आई है। भारत-पाकिस्तान तारबंदी बॉर्डर से महज 40 किमी. दूरी पर यह हवाई पट्टी बनाई गई है।

    फाइटर प्लेन के पार्किंग तक की सुविधा

    हवाई पट्टी के दोनों सिरों पर 40 गुणा 180 मीटर की दो पार्किंग भी बनाई गई है, ताकि, फाइटर प्लेन को पार्किंग में रखा जा सके। इसके अलावा 25 गुणा 65 मीटर आकार की एटीसी प्लिंथ का डबल मंजिला एटीसी केबिन के साथ निर्माण किया गया है, जो पूरी तरह से वॉशरूम सुविधायुक्त है। हवाई पट्टी के सहारे से 3.5 किमी. लंबी 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई है। बॉर्डर इलाके में गांधव से साता, बाखासर, गागरिया तक एनएच-925 और 925ए का निर्माण करवाया गया है। ये हाइवे 2019 में ही पूरा हो गया था। भारतमाला प्रोजेक्ट के इन दोनों हाइवे पर करीब 962 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। भारतीय वायुसेना के लिए फाइटर प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग के लिए एनएचएआई की ओर से गांधव के पास 3 किमी लंबी हवाई पट्टी का निर्माण करवाया गया है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सामरिक व आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से देश की यह महत्वपूर्ण परियोजना है। इसका निर्माण भारतीय सेना को मजबूत करने और सैन्य सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए करवाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहंगाई की एक और मार, HUL ने अगस्‍त में डिटर्जेंट की कीमत में किया 11 प्रतिशत तक का इजाफा
    Next Article Covid-19: देश में कोरोना के 37,875 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों के आंकड़े हुए कम
    shivam kumar

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      • चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर, किसी भी आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम: वायुसेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version