Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ओडिशाः आईटीआर चांदीपुर के 4 संविदा कर्मचारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, PAK को भेजी अहम जानकारी
    Breaking News

    ओडिशाः आईटीआर चांदीपुर के 4 संविदा कर्मचारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, PAK को भेजी अहम जानकारी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा की बालासोर पुलिस ने एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) चांदीपुर में संविदा कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले चार लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ये चारों कर्मचारी पाकिस्तान को संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां लीक कर रहे थे.

    बालासोर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. दरअसल, डीआरडीओ द्वारा संचालित आईटीआर चांदीपुर मिसाइल रॉकेट और अन्य खास हथियारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण रेंज है. पुलिस ने एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में काम करने वाले चारों कर्मचारियों को पुख्ता जानकारी के बाद गिरफ्तार किया है.

    जानकारी के मुताबिक, ये चारों जासूस आईएसडी नंबरों के माध्यम से संपर्क करते थे और इन से भी ऐसे ही संपर्क किया जाता था. जासूसी करने की एवज में इन चारों को विदेशी भूमि से आर्थिक लाश हो रहा था. लेकिन इनके बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया.

    स्थानीय पुलिस के अनुसार, चारों पाक जासूसों के खिलाफ आईपीसी आर/डब्ल्यू की धारा 120-बी, 121-ए और 34 के तहत आधिकारिक गुप्त अधिनियम की धारा 3,4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद चारों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी बालासोर जिले के चांदीपुर के झामपुरा हाटा और नुआनाई इलाके के रहने वाले हैं.

    बालासोर के पुलिस अधीक्षक सुधांशु मिश्रा ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि कुछ लोग गलत तरीके से और जानबूझकर गोपनीय रक्षा जानकारी को विदेशी एजेंटों को दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी एजेंट प्रतीत होते हैं, विभिन्न आईएसडी फोन नंबरों से संपर्क किया जा रहा है.

    बदले में, उन्हें उनसे गलत तरीके से आर्थिक लाभ मिल रहा था. सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

    सूत्रों ने बताया कि आरोपियों में से एक बसंत बेहरा पृथ्वी मिसाइल केंद्र के पैड III में लगे एक एयर-कंडीशनर काम देखता है. वो अपने हैंडलर के साथ नियमित संपर्क में था. उसे बार-बार आईएसडी कॉल करते और रिसीव करते हुए पाया गया है.

    अधिकारियों को उन पर डीआरडीओ की मिसाइल गतिविधियों के बारे में रक्षा संबंधी जानकारी विदेशी एजेंटों को भेजने का शक था. चूंकि उनकी अधिकांश कॉल्स राजस्थान से परे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के लिए ट्रेस की गईं, जिसके बाद बालासोर पुलिस ने राज्य पुलिस मुख्यालय को बेहरा की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित किया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली-यूपी को दहलाने आए 6 आतंकी गिरफ्तार, त्योहारों पर थी बड़े हमले की साजिश
    Next Article दिल्ली: छह संदिग्ध आतंकियों में चार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल

      July 18, 2026

      सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी

      July 18, 2026

      सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा

      July 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल
      • सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी
      • महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, बोली- अब जीवन चलाना मुश्किल
      • जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
      • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version