Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»‘टाइम’ की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी, ममता और पूनावाला शामिल
    ताजा खबरें

    ‘टाइम’ की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी, ममता और पूनावाला शामिल

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका की ‘टाइम’ मैगजीन ने वर्ष 2021 के लिए दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का नाम भी शामिल है। टाइम मैगजीन की सूची छह श्रेणियों पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकॉन, टाइटन और इनोवेटर में विभाजित है।

    टाइम मैगजीन की ओर से बुधवार को जारी 100 प्रभावशाली लोगों की वैश्विक नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी जगह दी गई है। मैगजीन में प्रधानमंत्री मोदी की प्रोफाइल में बताया गया है कि लोकतंत्र की स्थापना के बाद बीते 74 साल में भारत के तीन प्रमुख नेता रहे हैं। इनमें पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत की राजनीति में सबसे प्रभावी नेता बताया गया है।

    टाइम की लीडर सूची में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी स्थान मिला है। वहीं, कोरोना काल में देश को वैक्सीन की सौगात देने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को दुनिया का बड़ा वैक्सीन निर्माता बताया गया है, जिसने महामारी के खिलाफ मजबूत कदम बढ़ाए फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    हालांकि टाइम मैगजीन की इस सूची में एक हैरानी भरा नाम तालिबानी नेता मुल्ला बरादर का भी शामिल है। इस नाम को सूची में स्थान देने के पीछे तर्क दिया गया है कि बरादर तालिबानी सरकार के सबसे बड़े चेहरे हैं और सभी फैसले वो ले रहे हैं। उनके फैसलों की वजह से ही अफगानिस्तान की गनी सरकार के लोगों को माफी और अन्य मुल्कों से संबंध स्थापित करने की पहल संभव हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleStrawberry Face Pack: स्किन को निखरी और बेदाग बनाने के लिए इस्तेमाल करें स्ट्रॉबेरी फेस पैक
    Next Article अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत & त्योहार, जानें कब है करवा चौथ, इंदिरा एकादशी व दशहरा?
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025

      राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

      June 17, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version