Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ओपी राजभर ने मुख्तार अंसारी को बताया मसीहा, कहा- वे जहां से चुनाव लड़ना चाहें, हम उन्हें लड़ाएंगे
    ताजा खबरें

    ओपी राजभर ने मुख्तार अंसारी को बताया मसीहा, कहा- वे जहां से चुनाव लड़ना चाहें, हम उन्हें लड़ाएंगे

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मसीहा बताया. राजभर ने कहा, उनकी पार्टी ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने के लिए तैयार है. वे जहां से चुनाव लड़ना चाहें, उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़ाएंगे.

    योगी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी के मुनारी गांव में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, गाजीपुर में लोग मुख्तार अंसारी को भगवान मानते हैं. वे मऊ से 5 बार विधायक हैं.

    माफिया होते तो जनता क्यों वोट देती?
    राजभर ने कहा, अंसारी जनता के वोट से चुनाव जीतते हैं. अगर मुख्तार अंसारी माफिया होता तो लोग वोट क्यों देते? इस नाते मुख्तार अंसारी गरीबों का मसीहा है. उन्होंने कहा, जहां तक जेल में बंद होने का सवाल है, तो किसी पर भी केस दर्ज हो, उसे जेल जाना पड़ेगा. लेकिन उन्हें अभी तक सजा नहीं हुई है.

    कभी अंसारी को मसीहा कहती थीं मायावती- राजभर
    राजभर ने कहा, मायावती कभी मुख्तार को मसीहा कहती थी, लेकिन आज माफिया कह रही हैं. ओपी राजभर ने कहा कि मायावती के कहने से कोई माफिया नहीं हो जाएगा. मुख्तार और उनके परिवार को टिकट देने के सवाल के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि हमारे मोर्चे में जो लोग आएंगे, उन सभी का स्वागत है और मुख्तार का भी स्वागत है.

    ‘जब तक कोर्ट अपराधी ना कहे, कोई अपराधी नहीं’
    मुख्तार को अपराधी कहे जाने का बचाव करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि जबतक कोर्ट किसी को अपराधी घोषित न कर दे तब तक हम उसे अपराधी नहीं कह सकते हैं. उन्होंने कहा, मुख्तार अंसारी यूपी के 403 सीट में से जहां से चुनाव लड़ना चाहेगे, वहां से वे टिकट देकर लड़ाएंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्टूबर माह के प्रमुख व्रत & त्योहार, जानें कब है करवा चौथ, इंदिरा एकादशी व दशहरा?
    Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026

      मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version