Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंजाब को आज मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री, 11 बजे शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी
    Breaking News

    पंजाब को आज मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री, 11 बजे शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री का चेहरा मिल गया है. कांग्रेस आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है. अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलित सिख चेहरे को कमान दी जा रही है. चन्नी सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चन्नी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी और कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना है. उनका विश्वास सर्वोपरि है.

    राज्यपाल से मिले चन्नी, सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    चरणजीत सिंह चन्नी ने नाम का ऐलान होते ही चंडीगढ़ स्थित राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे. राज्यपाल से तकरीबन आधे घंटे तक चली मुलाकात के बाद चरणजीत सिंह ने राजभवन के बाहर मीडिया से बात की और सोमवार सुबह शपथ ग्रहण होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे वे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

    चन्नी ने कई नामों को छोड़ा पीछे

    पंजाब के मुख्यमंत्री पद से शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कायास लगाए जाने लगे थे. सूत्रों के हवाले से कई नाम सामने आए थे, जिसमें सबसे पहले राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सुनील जाखड़ का नाम था. इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने अंबिका सोनी को पंजाब की जिम्मेदारी देने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सोनी ने बताया कि वह चाहती हैं कि पंजाब में सिख चेहरा ही मुख्यमंत्री बने, इसलिए वह पंजाब की सीएम नहीं बनने जा रही हैं.

    विधायक दल के नेता चुने गए

    फिर दोपहर होते-होते सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सामने आया और जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गईं. उनके समर्थक मिठाइयां बांटते हुए भी नजर आए. कहा जाने लगा कि कांग्रेस आलाकमान के पास रंधावा का नाम भेज दिया गया है और किसी भी पल नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. शाम को रहस्य से पर्दा उठते हुए जब विधायक दल के नेता का नाम सामने आया तो वह कोई और नहीं, बल्कि चरणजीत सिंह चन्नी का नाम था. चन्नी पंजाब की अमरिंदर सरकार में मंत्री थे और तीन बार विधायक बन चुके हैं.

    कैप्टन ने चन्नी को दी बधाई

    पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपमानित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने कई बार कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला था. उन्होंने यह तक दावा कर दिया था कि यदि सिद्धू को पार्टी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाती है तो वह इसका विरोध करेंगे. हालांकि, चन्नी के पंजाब का ‘कैप्टन’ बनते ही अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें बधाई दी. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ”चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं. मुझे उम्मीद है कि वह पंजाब के सीमावर्ती राज्य को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम होंगे.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र : अलग-अलग घटनाओं में डूबे 8 लोगों में 5 की मौत, लापता 3 की तलाश जारी
    Next Article लगातार 15वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए अपने शहर के भाव
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version