Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपराष्ट्रपति रविवार से राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर, आईआईटी जोधपुर में नये प्रोजेक्टों की आधारशिला रखेंगे
    Top Story

    उपराष्ट्रपति रविवार से राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर, आईआईटी जोधपुर में नये प्रोजेक्टों की आधारशिला रखेंगे

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 26 सितंबर को पांच दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में उपराष्ट्रपति जैसलमेर जाएंगे। जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले रविवार को तनोट माता के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने जायेंगे और वहां स्थित विजय स्तम्भ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    भारतीय सेना इस वर्ष को 1971 के भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जैसलमेर में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले 26 सितंबर को तनोट माता के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने जायेंगे और वहां स्थित विजय स्तम्भ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    तनोट माता मंदिर जैसलमेर से 120 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी सीमा के समीप स्थित है। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इस मंदिर को विशेष पहचान मिली है जब पाकिस्तान द्वारा मंदिर पर अनेक गोले दागे जाने के बाद भी मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस मंदिर की व्यवस्था और पूजा-अर्चना सीमा सुरक्षा बल के जवान ही करते हैं।

    इसके पश्चात नायडू ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध स्थल पर जायेंगे। लोंगेवाला युद्ध स्मारक का निर्माण ठीक उसी जगह पर किया गया है जहां 1971 के भारत-पाक युद्ध की सबसे प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी गई थी। 4 दिसंबर 1971 की रात को लड़ी गयी इस जंग में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में मुठ्ठी भर भारतीय जवानों ने अपने से तीस गुनी बड़ी पाकिस्तानी सेना की बख्तरबंद टुकड़ी को रात भर आगे बढ़ने से रोके रखा। इस युद्ध स्मारक में बंकरों, बारूदी सुरंगों और बर्बाद टैंकों की मदद से लोंगेवाला के युद्ध का सजीव चित्रण किया गया है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपराष्ट्रपति को लोंगोवाला के इस प्रसिद्ध युद्ध के बारे में ब्रीफिंग देंगे।

    इसके बाद वे थार के प्रसिद्ध रेत के टिब्बे देखने जाएंगे और वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं के बड़े पक्षधर रहे हैं और सदैव इनके संरक्षण और प्रोत्साहन की बात करते रहे हैं। इसके अगले दिन नायडू जैसलमेर युद्ध म्युजियम जाएंगे और वहां भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों के सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

    उपराष्ट्रपति 27 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे और पर्यटन दिवस के अवसर पर जोधपुर के प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किले को देखेंगे तथा वहां के स्थानीय लोक कलाकारों से रूबरू होंगे। इसके अगले दिन नायडू आईआईटी जोधपुर में ह्लजोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टरह्व का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे ह्यआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्सह्ण (एआईओटी) प्रयोगशाला की नींव भी रखेंगे। इसके बाद वे आईआईटी जोधपुर के छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति की देश की युवा पीढ़ी से मिलने, उनके विचार जानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में गहरी रुचि है, इसी कारण वे देश के विभिन्न शिक्षण और वैज्ञानिक संस्थानों का नियमित दौरा करते हैं।

    अपने जोधपुर प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखी गई पुस्तक ह्लसंविधान संस्कृति और राष्ट्रह्व का विमोचन भी करेंगे। वे 29 सितंबर को सीमा सुरक्षा बल के जोधपुर मुख्यालय का दौरा करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

    Hindi news Latest News M.Vainkaya Naidu Vice President of India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसीबी ने रिश्वत लेते डेटा मैनेजर को किया गिरफ्तार
    Next Article खुद पर विश्वास ने बिहार के शुभम को बनाया यूपीएससी टॉपर
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version