Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जोर लगा देगा सहकारिता मंत्रालयः अमित शाह
    Top Story

    देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जोर लगा देगा सहकारिता मंत्रालयः अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में एड़ी-चोटी का जोर लगा देगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार नई सहकारी नीति बनायेगी।

    राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पहले सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। सहकारिता मंत्रालय भी उनके इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

    शाह ने कहा कि भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय सभी राज्यों के साथ सहकार करके चलेगा। यह किसी राज्य से संघर्ष के लिए नहीं बना है। सरकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम इस मंत्रालय के तहत होगा।

    उन्होंने कहा कि कुछ समय के अंदर केंद्र नई सहकारी नीति लेकर आएगी। वर्ष 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सहकारी नीति आई थी। अब वर्ष 2022 में मोदी सरकार लायेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में नई सहकारी नीति बनेगी।

     

    केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि नवगठित सहकारिता मंत्रालय के गठन की जरूरतों और महत्ता को रेखांकित किया गया। इस मंत्रालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। को-ऑपरेटिव (सहकारी) संस्थाओं को मजबूत करना और उनका आधुनिकीकरण कर आगे बढ़ाना है।

    इसी संदर्भ में आगे उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को पारदर्शी बनाकर उनको प्रतिस्पर्धा में टिके रखने के लिए ही इस मंत्रालय का गठन किया गया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंत्रालय का गठन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए किया है।

     

    देश के अलग-अलग हिस्सों से आये सहकारी बंधुओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हर वंचित जन तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने की चुनौती को पार करने की जिम्मेदारी सहकारिता मंत्रालय की है। यह मंत्रालय इसे संभव बनाएगा।

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता आंदोलन आज के दौर में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है। गांव को सहकारी संस्थाओं के साथ जोड़कर, सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ हर गांव को समृद्ध बनाना और उसके बाद देश को समृद्ध बनाना, यही सहकार की भूमिका होती है। सहकारिता आंदोलन भारत के ग्रामीण समाज की प्रगति भी करेगा और नई सामाजिक पूंजी का कंसेप्ट भी तैयार करेगा।

     

    उन्होंने कहा कि भारत की जनता के स्वभाव में सहकारिता घुली-मिली है। इसलिए भारत में सहकारिता आंदोलन कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकता। आज देश में लगभग 91 प्रतिशत गांव ऐसे हैं, जहां छोटी-बड़ी कोई न कोई सहकारी संस्था काम करती है। दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं होगा, जिसके 91 प्रतिशत गांव में सहकारिता उपस्थित हो।

    Amit shah Hindi news Indian Economy latest hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने से 56 रन दूर ऋषभ पंत
    Next Article गडकरी, मुख्तार अब्बास नकवी और गिरिराज किशोर करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

      October 22, 2026

      JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई

      October 22, 2026

      रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद

      October 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
      • JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई
      • रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद
      • कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
      • नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version