Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप्र के बाराबंकी में टूरिस्ट डबल डेकर बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत, नौ की मौत
    Breaking News

    उप्र के बाराबंकी में टूरिस्ट डबल डेकर बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत, नौ की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में गुरूवार को उस वक्त एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जब डबल डेकर टूरिस्ट बस और बालू लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त बस व ट्रक में फंसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के वक्त बस में करीब 70 लोग सवार होने की बात बताई जा रही है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और दुख जताते हुए अफसरों को घायलों का समुचित इलाज कराने के साथ मृतक के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

    तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन, हुआ भीषण हादसा

    यह हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली से लगभग 70 सवारियों को लेकर डबल डेकर टूरिस्ट बस बहराइच जा रही थी। जैसे ही बस बाराबंकी जनपद में किसान पथ के आउटर रिंग रोड से गुजर रही थी तभी देवथाना के बबुरी गांव के पास अचानक जानवार आ गया और विपरीत दिशा से आए बाूल लदे ट्रक से बस टकरा गई। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज होने से टक्कर होते ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और चीख—पुकार मच गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू कर घायलों को निकालते हुए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि घायलों में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं स्थानीय प्रशासन गंभीर रूप से घायलों का बेहतर इलाज कराए जाने की व्यवस्था में जुटा हुआ है।

    मृतकों को मुआवजे का एलान

    बाराबंकी में मार्ग दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के आर्थिक मदद का एलान किया है। साथ ही अधिकारियों को घालयों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है।

    घायलों की सूची

    1- यासमीन (28) पुत्री इब्बन निवासी नंदीपुर थाना कैसरगंज, बहराइच

    2- शादाब 5 वर्ष पुत्र मेराज नंदीपुर थाना कैसरगंज, बहराइच

    3- सिराज अहमद 45 पुत्र मोहम्मद मोहसिन ग्राम पट्टी थाना कैसरगंज, बहराइच

    4- सदील (28) पुत्र रफी अहमद निवासी एहतशाम पुर थाना कैसरगंज, बहराइच

    5- रहमत पुत्र अली उद्दीन निवासी कंडेला थाना कैसरगंज, बहराइच

    6- चंदू (55) पुत्र रमजान हजूरपुर, बहराइच

    7- लक्ष्मण चौहान 24 पुत्र राधेश्याम निवासी लोनयन पुरवा नकटा थाना कटरा बाजार, गोंडा

    8- इतर (35) पत्नी अनिसुर रहमान निवासी पट्टी कैसरगंज, बहराइच

    9- प्रवेश (18) पुत्र समयदीन निवासी लाला पुरवा थाना कैसरगंज, बहराइच

    10- अदनान (20) पुत्र रईस अहमद निवासी बहराइच थाना हुजूरपुर, बहराइच

    11- जगत राम (21) पुत्र बाबादीन निवासी फत्तापुर कला टिकैतनगर, बाराबंकी

    12- हामिद (21) पुत्र शहीदुर रहमान निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड, बहराइच

    13 -जरीन (5) पुत्री अनिसुर रहमान निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड, बहराइच

    14 – शाहिदा (5) पुत्री जावेद निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड, बहराइच

    15- आसिम पुत्र मोहम्मद सलीम नागेश्वर नाथ मंदिर, बाराबंकी

    16- विशाल पांडे (21) पुत्र बुधराम निवासी कटका थाना हुजूरपुर, बहराइच

    17- अब्दुल हसन (35) पुत्र निजामुद्दीन पुरैनी कैसरगंज, बहराइच

    18- तालुकदार (32) पुत्र रामफल निवासी हरवा टांडा थाना हुजूरपुर, बहराइच

    19- अलख राम 28 पुत्र गंगाराम निवासी बरगदी कोट थाना करनैलगंज, गोंडा

    20- अनंतराम (58) पुत्र भैरव दिन निवासी निंदूरा थाना कटरा बाजार, गोंडा

    21- पवन कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय नन्हे निवासी कुर्मिन परवलिया थाना करनैलगंज, गोंडा

    22- शारदा (33) पत्नी राजेश खरगूपुर, गोंडा

    23- तरुण कनौजिया पुत्र राजेश खरगूपुर, गोंडा

    24- मनीष कुमार (20) पुत्र अरुण निवासी जगतपुर कटरा बाजार, गोंडा

    25- राजेश कुमार कनौजिया (35) पुत्र शाहिद राम निवासी खरगूपुर, गोंडा

    26- राहुल (19) पुत्र पट्टे लाल निवासी धनराजपुर जरवल रोड, बहराइच व इसके साथ अन्य भी हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालूमाथ में बिजली विभाग ने फिर ली एक की जान
    Next Article नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में हुई भव्य आरती, भारी तादाद में पहुंचे भक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version