Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अब वापस होने लगे पत्थलगड़ी के मामले
    Jharkhand Top News

    अब वापस होने लगे पत्थलगड़ी के मामले

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी में दर्ज हैं सबसे अधिक मुकदमे

    अजय शर्मा
    रांची। उन सारे लोगों के लिए राहत की खबर है, जिन्होंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध और पत्थलगड़ी के समर्थन में आंदोलन किया था। जिस दौरान यह आंदोलन राज्य में चरम पर था, उस समय सबसे अधिक मामले आदिवासी बहुल जिला खूंटी में दर्ज हुए थे। आरोप लगा था कि सरकार चुन-चुन कर युवाओं पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर रही है, ताकि उनका भविष्य खराब हो सके। हेमंत सोरेन की अगुवाई में जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनी थी, सारे मुकदमे वापस लेने का फैसला हुआ था। कागजी खानापूर्ति के बाद अब क्रमवार वैसे मामले वापस हो रहे हैं। खूंटी जिला प्रशासन ने इस संबंध में राज्य सरकार को एक पत्र भेजा है।

    सिर्फ खूंटी में दर्ज हैं 34 मामले
    खूंटी जिला के अपर लोक अभियोजक रवींद्र नारायण सिंह ने खूंटी के उपायुक्त को लिखा है कि त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा अनुशंसित कुल 18 वादों में से एक में पुलिस द्वारा फाइनल फॉर्म भेज दिया गया है और एक में विचारोपरांत रिहाई हो गयी है। अब केवल 17 मामले बचे हैं, जिसमें पूर्व के वादों को मिला कर 34 मामले होते हैं। 28 सितंबर को 10 केस को वापस लेने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया जा चुका है और इस पर बहस जारी है। खूंटी के डीसी ने इस पूरे मामले पर राज्य सरकार के गृह विभाग को एक पत्र भेजा है और की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया है।

    जगरा मुंडा बरी
    जगरा मुंडा के खिलाफ खूंटी थाना में कांड संख्या 124/2016 दर्ज है। इस मामले में उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। अब वह बरी हो चुका है।

    पौलुस टूटी, बिरसा उरांव और मुंगला मुंडा का मामला होगा वापस
    खूंटी जिला प्रशासन की ओर से खूंटी थाना कांड संख्या 102/2017 के आरोपी सुखराम मुंडा और अखंडता मुंडा, खूंटी थाना कांड संख्या 17/2018 के आरोपी मुंगला मुंडा, अड़की थाना कांड संख्या 89/2018 के आरोपी सुरेश नाथ समद, खूंटी थाना कांड संख्या 33/2018 के आरोपी पौलुस टूटी, मुरहू थाना कांड संख्या 20/2018 के आरोपी बैजनाथ पाहन, मुरहू थाना कांड संख्या 20/2018 के आरोपी बिरसा उरांव के मामले भी वापस होंगे। इसके लिए न्यायालय में आवेदन दिया जा चुका है। इस मामले में जगरा मुंडा, जॉनसन ठाकुर मुंडा, सुखराम मुंडा, प्रोफेसर और यूसुफ पूर्ति के खिलाफ दर्ज मामले भी जल्द वापस होंगे।

    बबीता कच्छप और दुर्गा मुंडा के मामलों पर भी विचार
    आंदोलन के दौरान बबीता कच्छप और दुर्गा मुंडा का नाम तेजी से उभरा था। इनके खिलाफ भी खूंटी और मुरहू में कई मामले दर्ज हैं। इनके विरुद्ध जो मामले दर्ज हैं, उनके वापस होने में थोड़ा पेंच है। इनके खिलाफ गंभीर आरोप के तहत धाराएं लगायी गयी हैं। प्रशासन इस मामले में कानूनविदों से राय ले रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबार-बार हारी हुई बाजी ही क्यों खेलती है कांग्रेस
    Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सोमवार दोपहर तक जेल में रहेंगे आशीष मिश्रा
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version