Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»18 साल के होनेवाले मतदाता सूची में जोड़वा सकेंगे नाम 1 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान
    Breaking News

    18 साल के होनेवाले मतदाता सूची में जोड़वा सकेंगे नाम 1 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। 1 नवंबर से फोटो मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम जोड़वा सकेंगे। इसे लेकर 1 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत होनेवाली है। वैसे लोग, जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, या इससे अधिक है, तो मतदाता सूची में अपना निबंधन कर सकते हैं। मतदाता सूची में निबंधन के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 1नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक प्रपत्र -6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
    मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए पूर्व से पंजीकृत मतदाता प्रपत्र 8 में एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम परिवर्तन के लिए प्रपत्र 8 ‘क’ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 के माध्यम से आवेदन आपत्ति/दर्ज किया जा सकता है। सभी प्रकार के दावा एवं आपत्ति प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय एवं बीएलओ से प्राप्त किया जा सकता है, जो नि:शुल्क है।

    प्रपत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सभी प्रकार के आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनेसवीपी डॉट इन एवं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से आॅनलाइन किया जा सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आॅनलाइन आवेदन दे सकते हैं। पुलिस का निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

    मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए नवंबर माह में 4 स्पेशल कैंप लगवाये जायेंगे। यह 20 नवंबर, 21 नवंबर, 27 नवंबर और 28 नवंबर को लगाया जायेगा। दावा आपत्ति का निष्पादन 20 दिसंबर को किया जायेगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जायेगा।

    रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

    मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन:- 1 नवंबर 2021
    मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा शुद्ध करने एवं स्थानांतरित करने हेतु दावा आपत्ति दिये जाने की अवधि:- 01-30 नवंबर

    विशेष अभियान दिवस: 20-21 नवंबर 2021 और 27-28 नवंबर
    प्राप्त दावा आपत्ति का निष्पादन:- 20 दिसंबर 2021
    अंतिम प्रकाशन तिथि:- 05 जनवरी 2022

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्षा प्रभावित केरल को गृहमंत्री ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
    Next Article सीबीएसइ की दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल : बोर्ड परीक्षा लिखने को मिलेंगे सहायक
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version