Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायुसेना और सेना ने अग्रिम ठिकानों पर किया एयरलिफ्ट अभ्यास
    Breaking News

    वायुसेना और सेना ने अग्रिम ठिकानों पर किया एयरलिफ्ट अभ्यास

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वायुसेना और सेना ने अग्रिम ठिकानों के पास एयरलिफ्ट अभ्यास किया। इस संयुक्त अभ्यास को ‘ऑपरेशन हरक्यूलिस’ नाम दिया गया था। इसका उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र में रसद आपूर्ति को मजबूत करना और परिचालन क्षेत्रों में शीतकालीन स्टॉकिंग को बढ़ाना था। सेना की उत्तरी कमान के पास पाकिस्तान और चीन के साथ एलओसी और एलएसी की लगभग 1896 किलोमीटर लम्बी सीमा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। चीन और पाकिस्तान के साथ इन सर्दियों में भी फिलहाल तनातनी खत्म होती नहीं दिखती, इसलिए सेना और वायुसेना ने ठंड के दिनोंं में भी दोनों मोर्चे एक साथ संभालने के इरादे से खुद को तैयार किया है। इसी मकसद से दोनों सेनाओं ने पश्चिमी वायु कमान और सेना की उत्तरी कमान के अग्रिम ठिकानों के पास ‘ऑपरेशन हरक्यूलिस’ किया है। इस उच्च तीव्रता वाले एयरलिफ्ट अभ्यास का उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र में रसद आपूर्ति को मजबूत करना और परिचालन क्षेत्रों में शीतकालीन स्टॉकिंग को बढ़ाना था। इस अभ्यास में वायुसेना के परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर, एएन-32 और टैंकर विमान आईएल-76 शामिल थे। अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों तक सर्दियों में रसद और हथियार की आपूर्ति करने के मद्देनजर इस अभ्यास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    एयरलिफ्ट अभ्यास में शामिल हुए विमानों ने पश्चिमी वायु कमान के एक अग्रिम बेस से उड़ान भरी थी। हालांकि किसी भी आकस्मिकता का शीघ्रता से जवाब देने की क्षमता सुनिश्चित करने में वायुसेना ने प्रमुख भूमिका निभाई है लेकिन इस अभ्यास के दौरान वास्तविक समय में भारतीय वायु सेना की भार उठाने की क्षमता का आकलन किया गया। भारतीय सेना की उत्तरी कमान ‘ऑपरेशनल कमांड’ के रूप में जानी जाती है। इस पर पाकिस्तान और चीन के साथ एलओसी और एलएसी की लगभग 1896 किलोमीटर लम्बी सीमा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। इस कमान को 1947-48 ऑपरेशन, 1962 चीन के साथ संघर्ष, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध और 1999 के कारगिल ऑपरेशन का अनुभव है। पाकिस्तान के साथ करीब 20 साल से चल रहे छद्म युद्ध में भी यही कमान उलझी हुई है। चीन के साथ तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 1 नवम्बर को 14 हजार फीट की ऊंचाई से वायुसेना के सी-130जे हरक्यूलिस और एएन-32 विमानों ने पैरा ट्रूपर्स को उतारे थे। चीन की किसी भी हरकत का त्वरित जवाब देने के लिए पैरा ब्रिगेड के सैनिकों की क्षमता देखने के लिए यह अभ्यास किया गया था। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सेना की इकलौती माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स की आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान देने के बाद अब एलएसी पर पैरा ट्रूपर्स उतारे जाने को चीन के मुकाबले भारत की सैन्य ताकत को बढ़त के रूप में देखा जा रहा है। अब दोनों सेनाओं ने एयरलिफ्ट अभ्यास करके अपनी एक और शक्ति का प्रदर्शन किया है।

    Hindi news Indian Airforce Indian Army
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी रिम्स में भर्ती
    Next Article आवास बोर्ड के लॉ ऑफिसर को निलंबित करें : हाई कोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version