Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»टी-20 मैच नहीं होगा रद्द: हाई कोर्ट
    Jharkhand Top News

    टी-20 मैच नहीं होगा रद्द: हाई कोर्ट

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरूवार को भारत-न्यूजीलैंड मैच को रद्द करने से सम्बंधित दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने कहा है कि मैच रद्द नहीं होगा। प्रार्थी अधिवक्ता धीरज कुमार के मुताबिक, हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि मैच अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए इसे रद्द नहीं किया जाएगा, लेकिन जनहित याचिका में जो बिंदू उठाए गए हैं, उनपर बाद में सुनवाई होगी। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि किन परिस्थितियों में फुल कैपिसिटी पर स्टेडियम में दर्शकों को आने की इजाजत दी गई। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गयी कि सरकार को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करना पड़ा। मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस उदित नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई। उल्लेखनीय है कि

    रांची स्थित जेएससीए ग्राउंड में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी 20 मैच के दौरान 100 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दिए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने याचिका दायर की है।

    मामले में अधिवक्ता ने झारखंड के मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के डायरेक्टर और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को पार्टी बनाया है। अधिवक्ता ने बताया कि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन शत-प्रतिशत दर्शकों के साथ स्टेडियम में मैच आयोजित करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कोविड को लेकर सरकार के द्वारा जारी एसओपी का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है । मंदिर, अदालत सहित सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत स्ट्रेंथ के साथ कार्य प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। फिर यहां पर 100 प्रतिशत फुल स्ट्रेंथ के साथ 40 हजार दर्शकों को लेकर मैच दिखाए जाने की अनुमति किस आधार पर दी गई है।

    Ind-Nz t-20 Match Jharkhand high court jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य करने की जरूरत : राज्यपाल
    Next Article चारा घोटाला मामले में हुई सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version