रांची। लालू प्रसाद से जुड़ा चार घोटाला का सबसे बड़ा मामला (आरसी-47 ए / 96) में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि अदालत में बहस जारी है। गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के क्लर्क परमेश्वर प्रसाद यादव की ओर से बहस की गयी। सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि क्लर्क पर आरोप है कि आपूर्तिकर्ता से सामान लेने के बाद उन्हें रिसीविंग दे देता था। बहस के दौरान उसने कहा कि वह निर्दोष है। सीनियर ऑफिसर जो कहते थे, उनके आदेश का पालन करता था। उसे इस मामले में बरी कर दिया जाये। मामला पशुपालन घोटाला आरसी-47 ए / 96 डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है।इस मामले में लालू सहित कई राजनीतिज्ञ, सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी, डॉक्टर व आपूर्तिकर्ता सहित 110 आरोपियों की ओर से बहस चल रही है। 52 आपूर्तिकर्ता और चार डॉक्टरों की ओर से बहस हो चुकी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

