Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रामचंद्र चंद्रवंशी को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान
    Jharkhand Top News

    रामचंद्र चंद्रवंशी को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा का आज 21वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को बेहतर कार्य के लिए उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि 21वां वर्ष किसी व्यक्ति के जीवन में वह अवस्था होती है, जब वह समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है। युवा मुख्यमंत्री की अगुआई में राज्य अपनी इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अब वो वक्त आ गया है जब हमें राज्य राज्य गठन के उद्देश्यों की प्राप्ति की समीक्षा भी करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ई-विधानसभा, ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रसारित करने के संबंध में विधानसभा की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

    समारोह के दौरान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। विधायक को शॉल, 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा विधानसभा के संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव नीलेश कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन किड़ो, सुभाष कुमार और अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता को कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी से सम्मानित किया गया।

    कोरोना टीकाकरण में प्रदेश के टॉप थ्री जिलों के उपायुक्त भी सम्मानित

    कोरोना टीकाकरण में सबसे आगे रहने वाले तीन जिलों को भी पुरस्कृत किया गया। कोरोना के नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम, दूसरे पर रामगढ़ और तीसरे स्थान पर रांची के उपायुक्तों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही 55 शिक्षक और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

    hindi news jharkhand jharkhand news RAMCHANDRA CHANDRAVANSHI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपठानकोट आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड से हमला
    Next Article 100 करोड़ की हेराफेरी मामले में ईडी ने राजधानी के कई ठिकानों पर मारे छापे
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version