Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीएसएफ का स्थापना दिवस पांच को, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत
    Breaking News

    बीएसएफ का स्थापना दिवस पांच को, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 2, 2021Updated:December 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जैसलमेर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का स्थापना दिवस पहली बार दिल्ली से बाहर पांच दिसंबर को पश्चिमी सरहद जैसलमेर जिले में आयोजित किया जा रहा है। बीएसएफ के इस सबसे बड़े खास कार्यक्रम को भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। इसी को लेकर बीएसएफ चंडीगढ़ कमांड सेंटर के एडीजी एनएस जामवाल जैसलमेर के डाबला स्टेट सेक्टर हेड क्वार्टर दक्षिण पहुंचे और पत्रकारों को संबोधित किया।

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन में गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सशस्त्र बल और सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग हिस्सा लेगे। इस बार के कार्यक्रम में बांग्लादेश से एक डेलिगेशन भी मेहमान के रूप में शरीक होगा। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के डायरेक्टर जनरल सपत्नीक डेलिगेशन का हिस्सा होंगे।

    एडीजी जामवाल ने बताया कि जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में आगामी पांच दिसंबर को बीएसएफ के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों में साहसिक करतब परेड इत्यादि का अभ्यास प्रतिदिन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। वह जैसलमेर बाड़मेर से लगती भारत पाकिस्तान सीमा पर विभिन्न चौकियों का निरीक्षण करेंगे एवं सीमा सुरक्षा बल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद जैसलमेर मुख्यालय स्थित पूनम स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम में परेड की सलामी लेंगे। सीमा सुरक्षा बल के कार्यक्रम को लेकर जैसलमेर वासियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

    इस परेड में विशेष टुकडियां पैदल मार्चिंग दस्ता, पैदल महिला मार्चिंग दस्ता, कैमल दस्ता, घुडसवार दस्ता और रॉयल सीमा सुरक्षा बल बैण्ड शामिल होंगे। इसके अलावा डॉग शो, अस्त्र शस्त्र हैंडलिंग प्रदर्शन, विशिष्ट दल द्वारा पैरा एडवेंचर प्रदर्शन एवं सीमा भवानी (महिला) एवं जांबाज दल द्वारा मोटरसाइकिल के साथ प्रदर्शन कर रोचक बनाएंगे ।

    इस परेड का फाइनल पूर्वाभ्यास तीन दिसंबर, 2021 को सुबह साढे आठ बजे से शुरू होग। उन्होंने जैसलमेरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर इस आयोजन का साक्षी बन कर इसे सफल एवं यादगार बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल अपनाने और सुरक्षा कारणो को ध्यान मे रखते आयोजन में किसी भी प्रकार के बैग, पावर बैंक एंव प्लास्टिक बैग अपने साथ न लाने की भी अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री,गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई
    Next Article ममता बनर्जी के बैठे-बैठे अधूरा राष्ट्रगान गाने का वीडियो वायरल, मुंबई में प्राथमिकी दर्ज
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version