Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द हो, दोषियों पर दर्ज हो एफआईआर :दीपक प्रकाश
    Jharkhand Top News

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द हो, दोषियों पर दर्ज हो एफआईआर :दीपक प्रकाश

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सरकार से जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। प्रकाश रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस जी बोल रहे थे। उन्होंने जेपीएससी को अनियमितता और भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु बताया।

    उन्होंने कहा कि जेपीएससी भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है। उन्होंने 49 में से अधिकांश साहेबगंज ,लोहरदगा सेंटर के छात्रों को असफल घोषित किये जाने पर कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और छात्रों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी व्यापकता में हुई है, इसलिए नियमावली 30 के अनुसार सभी का ओएमआर सीट प्रकाशित किया जाए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

    प्रकाश ने कहा जिनके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा कि चेयरमैन जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए चेयरमैन को बर्खास्त करते हुए एफआईआर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इस गड़बड़ी के पीछे कई बड़े लोगों का हाथ है। पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए। राज्य सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा करे।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रारम्भ से इस बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़को पर आवाज बुलंद किया है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन में पार्टी शामिल हुई । सरकार पोल खुल न जाये इसलिए विधायक और छात्रों पर लाठी चार्ज कर आवाज को दबाने की कोशिश की। कांग्रेस झामुमो के कई बड़े नेता भ्रष्टाचार का समर्थन करते रहे। आज उनकी कलई खुल गयी, उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

    संवैधानिक संस्थाओं पर जानबूझ कर ग्रहण लगा बैठी है सरकार
    प्रकाश ने कहा कि 23 महीने की सरकार में 33 सौ बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए, बहन बेटी महिला आयोग में अपनी आवाज नहीं उठा सके ।क्योंकि सरकार महिला आयोग का गठन नहीं कर रही है। मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, बाल संरक्षण आयोग का गठन नहीं हुआ है। जबकि महाराष्ट के बाद सर्वाधिक मानव तस्करी के मामले झारखंड से है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल नहीं चाहती है कि राज्य सरकार की पोल इन संस्थाओं से उजागर हो सके।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के महंगाई रैली के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेसी नेता मंहगाई के सवाल पर नहीं बल्कि राजस्थान घूमने गए हैं। कांग्रेस शासित राजस्थान में सबसे ज्यादा मंहगाई की मार है। सबसे ज्यादा महंगी बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल, सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स राजस्थान में ही वसूली जाती है। कांग्रेस के नेता विधवा विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में मंहगाई कम करने के बजाए सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त हैं। डीजल पेट्रोल पर वैट घटाकर कीमतें कम करने की जिम्मेवारी निर्वहन करना छोड़ ड्रामेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस को आमजन से थोड़ा भी मतलब नहीं है। राज्य की सरकार जनविरोधी सरकार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का करेंगे उद्घाटन
    Next Article केरल से आयी महिला कोरोना पॉजिटिव, रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
    azad sipahi

      Related Posts

      रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से एसीबी की पूछताछ शुरू

      June 11, 2026

      एनजीटी की रोक के बाद भी अवैध बालू खनन जारी, छापेमारी में दो वाहन जब्त

      June 11, 2026

      कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

      June 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version