Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘गोवा में कांग्रेस की फिल्म चल जाती, यदि उसका हीरो सोता नहीं’
    Top Story

    ‘गोवा में कांग्रेस की फिल्म चल जाती, यदि उसका हीरो सोता नहीं’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा, आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता।”

    मोटरयान संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल ने गोवा में 13 सीटों के बावजूद भाजपा की सरकार बनवाने में विलेन की भूमिका निभाने के लिए गडकरी पर हल्का सा तंज कसा। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा को 13 सीटें मिली थीं और वह राज्य में गठबंधन सरकार बनाने में सफल रही।

    वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गोवा में पार्टी मामलों के प्रभारी थे। कर्मठ और बहुत अच्छा काम करने के लिए वेणुगोपाल ने गडकरी की काफी तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन गोवा में उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की।

    इस पर गडकरी ने कांग्रेस की विफलता की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह पर डालते हुए उनका नाम लिए बिना कहा, आप मुझे क्यों दोष दे रहे हैं? आपका हीरो सारी रात सोता रहा। आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता।

    विधेयक पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने गडकरी की सराहना की। कांग्रेस ने गोवा में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा पर अनैतिक तौर तरीके अपनाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस को वहां 17 सीटें मिली थीं।

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गडकरी की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष की सीटें खाली पड़ी हैं और सदन में कोरम भी नहीं है तो ऐसे में चर्चा के प्रति भाजपा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब खड़गे ने कोरम की बात कही तो सदन में करीब 28 सदस्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण भारतीयों के बारे में नस्‍लीय टिप्‍पण्‍ाी कर फंसे तरुण विजय
    Next Article यूपी में धार्मिक स्थल और स्कूल के पास नहीं खुलेंगे शराब के ठेकेः श्रीकांत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

    May 23, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

    May 23, 2025

    मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

    May 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
    • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
    • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
    • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
    • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version