Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»यूक्रेन से संघर्ष के बीच रूस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ में शामिल नहीं होगा
    Top Story

    यूक्रेन से संघर्ष के बीच रूस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ में शामिल नहीं होगा

    adminBy adminFebruary 24, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूक्रेन से संघर्ष के बीच 25 फरवरी से होने वाले अब तक के सबसे बड़े बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ में रूसी युद्धपोत शामिल नहीं होगा। ‘सिटी ऑफ डेस्टिनी’ के रूप में पहचान रखने वाले विशाखापत्तनम के समुद्र में अभ्यास के लिए कम से कम 13 राष्ट्र अपनी नौसेनाएं भेजेंगे। हिन्द महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना के बढ़ते प्रभाव और आक्रामक रुख का मुकाबला करने के मद्देनजर इस अभ्यास में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

    नौसेना प्रवक्ता के अनुसार अभ्यास में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गए 46 देशों में से 40 ने पुष्टि कर दी है। भारत के साथ क्वाड बनाने वाले अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया अपने युद्धपोत भेजेंगे। बहु-राष्ट्र अभ्यास के लिए अपने जहाज भेजने वालों में क्वाड सदस्यों के साथ वियतनाम, म्यांमार, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया की नौसेनाएं 13 देशों में शामिल हैं। इसके अलावा श्रीलंका, सिंगापुर, सेशेल्स और फ्रांस भी इस अभ्यास में शामिल होंगे। इस वर्ष भारत की सैन्य कूटनीति का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए रूस, यूनाइटेड किंगडम, इजरायल, सऊदी अरब, इराक, ईरान, ओमान, कतर, कुवैत और यूएई, ब्रुनेई, फिलीपींस, मालदीव, केन्या, इंडोनेशिया और मॉरीशस को आमंत्रित किया गया है।

    नौसेनाओं का बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलान’ दो चरणों में कुल 9 दिनों की अवधि में किया जा रहा है, जिसमें बंदरगाह चरण 25 से 28 फरवरी तक तथा समुद्री चरण 01 से 04 मार्च तक होना है। भारत 2022 में अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है, इसलिए यह नौसैनिक अभ्यास में मित्र देशों के साथ भागीदारी भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत के माध्यम से अभियानगत कौशल को बेहतर बनाना, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं को आत्मसात करना और समुद्री क्षेत्र में सैन्य नीतियों से जुड़ी सैद्धांतिक शिक्षा का अवसर पाना है।

    भारतीय नौसेना ने 1995 में अंडमान और निकोबार कमान में द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ की शुरुआत की थी। पहले संस्करण में केवल चार देशों इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड ने भागीदारी की थी। इसके बाद से यह अभ्यास 2001, 2005, 2016 और 2020 को छोड़कर द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया गया है। 2001 और 2016 के संस्करण इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के कारण आयोजित नहीं किए गए थे। 2005 में होने वाले संस्करण को 2004 की सुनामी के कारण 2006 में पुनर्निर्धारित किया गया था। इसी तरह कोरोना महामारी के कारण नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ के 2020 वाले संस्करण को 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, जो अब 25 फरवरी से 04 मार्च तक हो रहा है।

    भारत की ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ के अनुरूप शुरू किये गए नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ ने धीरे-धीरे भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के साथ विस्तार किया, जिसमें हिन्द महासागर क्षेत्र तथा पश्चिमी हिन्द महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों को शामिल किया गया। इसीलिए वर्ष 2014 में यह भागीदारी छह क्षेत्रीय देशों से बढ़कर 18 देशों तक पहुंच गई। बड़े नौसैनिक अभ्यास के बुनियादी ढांचे की जरूरतों को देखते हुए मौजूदा संस्करण के लिए पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय होने के कारण विशाखापत्तनम को मेजबानी के लिए नामित किया गया। इस बार नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ अपनी अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी का गवाह बनेगा, जिसमें 40 से अधिक देश शामिल होंगे।

    नौसैनिक अभ्यास ‘मिलान’ का यह संस्करण सरफेस, सब-सरफेस तथा हवाई युद्ध व हथियार फायरिंग अभ्यास सहित समुद्र में अभ्यास पर ध्यान देने के साथ ‘दायरे और जटिलता’ के लिहाज से बड़ा होगा। इसमें हाई प्रोफाइल विदेशी प्रतिनिधियों के साथ नौसैनिक नेतृत्व, एजेंसी प्रमुख, राजदूत तथा समकक्ष शामिल होंगे। प्रमुख कार्यक्रमों में एक उद्घाटन समारोह तथा उसके बाद 26 फरवरी को मिलान गांव का उद्घाटन शामिल है। विदेशी टुकड़ियों की भागीदारी के साथ 27 फरवरी की शाम को इंटरनेशनल सिटी परेड का आयोजन किया जाएगा। भारत 27-28 फरवरी को ‘सहयोग के माध्यम से सामूहिक समुद्री क्षमता का उपयोग’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगोष्ठी की भी मेजबानी करेगा।

    international news ukraine news ukraine war
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन के राजदूत ने मांगी मोदी से मदद, कहा पुतिन को किसी तरह समझायें ‘मोदीजी’
    Next Article पाकिस्तानी अखबारों सेः इमरान खान के रूस दौरे से सम्बंधित खबरें बनीं सुर्खियां
    admin

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

      June 4, 2026

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version