Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संयुक्त राष्ट्र महासभा में पुतिन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
    Breaking News

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में पुतिन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

    adminBy adminMarch 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीन दिवसीय विशेष आपातकालीन बैठक के अंतिम दिन रूस और वहां के राष्ट्रपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मतदान के दौरान 140 देशों ने समर्थन किया, जबकि रूस समर्थक 35 देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया। बैठक में भारत और चीन सहित पांच देशों ने मतदान नहीं किया।

    बुधवार को अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष बैठक में यूक्रेन पर युद्ध थोपने के आरोप में रूस और वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर भारत ने गुट निरपेक्ष नीति का धर्म निभाते हुए एक बार फिर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बैठक में भारत व चीन सहित पांच देशों में भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन चीन ने रूस के साथ मित्रता दिखाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि उसे रूस के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाने का भी कोई औचित्य समझ नहीं आता। चीन में स्पष्ट किया है कि वह रूस के साथ कारोबार जारी रखेगा।

    दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 191 सदस्यों में से बुधवार को चर्चा करने के लिए अमेरिका, रूस, चीन सहित पांच स्थाई देशों सहित 181 सदस्य मौजूद थे। रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर अमेरिका और उसके मित्र देशों सहित 140 लोगों ने समर्थन में मत दिया तो रूसी खेमे के बेलारूस, नार्थ कोरिया और सीरिया आदि 35 देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया।

    उल्लेखनीय है कि सन् 1954 के पश्चात यह पहला ऐतिहासिक मौक़ा है, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष बैठक में किसी सदस्य देश के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। यूक्रेन पर रूस के पिछले एक सप्ताह से हवाई और जमीनी आक्रमण किया है जिससे भारी जानमाल की क्षति हुई है। इनमें भारत के एक छात्र सहित यूक्रेन के क़रीब दो हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। बताया गया है कि यूक्रेन की आम जनता ने भी अपने देश की रक्षा के लिए बंदूक़ उठा ली है और अब तक रूस के पांच हज़ार सैनिकों को बंदी बना लिया है।

    इसी बीच रूस पर बढ़ते दबाव के बावजूद बेलारूस और पोलैंड सीमा पर शांति वार्ता में कोई निष्कर्ष निकलेगा, इसकी सम्भावनाएं कम ही जताई जा रही हैं।

    international news russia war ukraine russia war ukraine war update unga vladmir putin
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन संकट : यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा
    Next Article विकास को नकारने वाला है झारखंड सरकार का बजट :अर्जुन मुंडा
    admin

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version