Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम से मिले गृहमंत्री शाह, कहा सत्य का निर्भीक निरूपण है फिल्म
    Breaking News

    ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम से मिले गृहमंत्री शाह, कहा सत्य का निर्भीक निरूपण है फिल्म

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 16, 2022Updated:March 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
    – निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को ‘द कश्मीर फाइल’ फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह सत्य का निर्भीक निरूपण है और ऐसी ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समाज को जागरूक करने का काम करेगी। शाह ने अपने आवास पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों से मुलाकात की। शाह से हुई मुलाकात में फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    शाह ने ट्वीट कर कहा, “ द कश्मीर फाइल की टीम के साथ भेंट की। अपने ही देश में अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए कश्मीरी पंडितों के बलिदान, असहनीय पीड़ा और संघर्ष की सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने आई है, जो एक बहुत ही प्रशंसनीय प्रयास है।”

    “ शाह ने आगे कहा कि द कश्मीर फाइल सत्य का एक निर्भीक निरूपण है। ऐसी ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति न हो इस दिशा में यह समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगी। ये फिल्म बनाने के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ। ” उल्लेखनीय है कि कई भाजपा शासित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के घाटी से निर्वासित होने और इस दौरान हुई हिंसा की घटनाओं पर आधारित है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में इस फिल्म की चर्चा करते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पैरोकारी करने वाले इससे बौखलाये हुये हैं। एक पूरे इकोसिस्टम द्वारा षडयंत्र चलाया जा रहा है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की विवेचना करने की बजाय विवाद हो रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि जो सत्य है उसको सही स्वरूप में देश के सामने लाना, देश की भलाई के लिए होता है। किंतु, कोई सत्य उजागर करने का साहस करे तो उसे समझने और स्वीकारने को लोग तैयार नहीं है । उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 दिन से इस फिल्म के खिलाफ एक षडयंत्र चल रहा है।

    मोदी ने कहा कि उनका विषय यह फिल्म नही है। किंतु, जो सत्य है उसे सही रूप में लाना देश की भलाई के लिए है। इसके कई रूप हो सकते हैं, किसी को पसंद आएगा किसी को नहीं। हैरानी इस बात की है कि जिस सत्य को तथ्यों के आधार पर बाहर लाया जा रहा, उसको दबाने की पूरी कोशिश हो रही है।

    फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाजपा संसदीय दल की बैठक में इस फिल्म का खासतौर पर जिक्र कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि द कश्मीर फाइल्स में वह सच दिखाया गया है जिसे कई सालों तक दबाया गया। उनके इसी बयान का वीडियो शेयर कर बुधवार को फिल्म के मुख्य कलाकार अनुपम खेर ने लिखा है कि सच को सही रूप में सामने लाना देशहित के लिए जरूरी होता है।

    अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार का वह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि क्यों द कश्मीर फाइल्स देखनी जरूरी है। अनुपम खेर ने लिखा है कि सच को सही रूप में देश के सामने लाना देश की भलाई के लिए होता है। उन्होंने लिखा है द कश्मीर फाइल्स पर बात करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद। यह फिल्म कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार की सच्चाई है।

    इस बीच विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म की पूरी टीम के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘फिल्म और फिल्म की पूरी टीम की हौसला अफजाई के लिए गृहमंत्री अमित शाह जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। कश्मीरी लोगों के लिए आपके और सुरक्षाबलों की तरफ से की जा रहे कार्य अतुलनीय हैं। शांत और खुशहाल कश्मीर बनाने का आपका विजन इंसानियत और भाईचारे को मजबूती प्रदान करेगा।’ उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को रिलीज द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। करीब 14-15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने छह दिन में ही 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अतुल श्रीवास्तव, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर और पुनीत इस्सर जैसे मंझे हुए सितारों से सजी फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। यह फिल्म कश्मीर से हिन्दुओं के पलायन पर केंद्रित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोवा के मुख्यमंत्री पद पर प्रमोद सावंत को मिलेगा दूसरा कार्यकाल
    Next Article ममता और अंबा ने जमकर खेली होली, पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
    azad sipahi

      Related Posts

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई

      April 20, 2026

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version