Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट में रांची स्मार्ट सिटी सम्मानित
    Jharkhand Top News

    इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट में रांची स्मार्ट सिटी सम्मानित

    adminBy adminApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत सरकार के केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने रांची स्मार्ट सिटी को इनफॉरमेशन शेयरिंग एंड एनालाइसिस सेंटर (आईएसएसी) अवार्ड के तहत स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गुजरात के सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाले स्मार्ट सिटी स्मार्ट अर्बनाइजेशन कांक्लेव में रांची को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पहले भाग में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ विभागीय सचिव मनोज जोशी अन्य केंद्रीय मंत्री और गुजरात सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे।रांची स्मार्ट सिटी को यह अवार्ड इसके बेहतर कार्य कुशलता, वित्तीय प्रबंधन एवं उपयोगिता के एवज में मिला है।

    उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में झारखंड राज्यों की श्रेणी में दूसरे पायदान पर है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कई बार रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रशंसा भी की है। इसके साथ ही उन्होंने रांची और झारखंड के लोगों को पूर्व में आश्वस्त भी किया है कि स्मार्ट सिटी रांची जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित होगी और इसके विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन और दिशा निर्देश रांची स्मार्ट सिटी को प्राप्त होते रहता है।

    झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान रांची के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस सम्मान के बाद रांची स्मार्ट सिटी की टीम और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेगी। रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने भी स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दिया है।

    रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने खुद सूरत पहुंच कर यह सम्मान प्राप्त किया। इस मौके पर कारपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार, पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक कमल शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों की श्रृंखला, बस इन्हें प्रमोट करने की जरूरत : मुख्यमंत्री
    Next Article असामाजिक तत्वों ने रिम्स परिसर के शिवलिंग को पहुंचाया नुकसान
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version