Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए पूर्वी मोर्चे पर इकट्ठा हुईं ‘टेट्रा’ सेनाएं’
    Breaking News

    चीन के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए पूर्वी मोर्चे पर इकट्ठा हुईं ‘टेट्रा’ सेनाएं’

    azad sipahiBy azad sipahiMay 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – असम सेक्टर में अगले कुछ हफ्तों में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली तैनात किये जाने की योजना
    – उत्तरी मोर्चे पर चुनौतियों से निपटने के लिए चार कमांडों के प्रमुखों के बीच हुई व्यापक चर्चा

    नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र तक चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए भारतीय रक्षा बलों की चार ऑपरेशनल कमांड एक साथ आईं हैं, जिन्हें ‘टेट्रा’ कहा जा रहा है। इनमें तीनों सेनाओं की पूर्वी कमान और पोर्ट ब्लेयर स्थित देश की एकमात्र परिचालन त्रि-सेवा अंडमान और निकोबार कमांड शामिल हैं। इन कमांडों के कदम को एकीकृत थिएटर कमांड के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

    चीन के मोर्चे पर परिचालन तैयारियों को और मजबूत करने के लिए तीनों सेनाएं आपस में संयुक्तता और एकीकरण बढ़ाने के लिए एक साथ आईं हैं। चार कमांडों में कोलकाता स्थित पूर्वी सेना कमान, विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना, शिलांग स्थित पूर्वी वायु सेना और पोर्ट ब्लेयर स्थित देश की एकमात्र परिचालन त्रि-सेवा अंडमान और निकोबार कमांड शामिल हैं। दरअसल, लगभग तीन साल पहले सैन्य मामलों के विभाग और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित करने के साथ तीनों सेनाओं को एकीकृत करके थिएटर कमांड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

    भारतीय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल बी दासगुप्ता, वायु सेना के एयर मार्शल डीके पटनायक, अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय ने पिछले हफ्ते शिलांग में मुलाकात की थी। इन कमांड प्रमुखों ने उत्तरी मोर्चे पर चुनौतियों से निपटने के लिए सभी मतभेदों और बाधाओं को दूर करने के तरीकों पर चर्चा की थी। चारों कमांड देश की सुरक्षा के लिए उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बीच में बंगाल की खाड़ी के साथ देश के सबसे दक्षिणी भूभाग तक की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं और इन सभी क्षेत्रों में चीनी पक्ष से एक समान खतरा है।

    चीन के साथ दो साल पहले शुरू हुए सैन्य गतिरोध के मद्देनजर यही चारों कमांड उच्च स्तरीय परिचालन तैयारियां बनाए हुए हैं। पूर्वी वायु कमांड तैयारियों को बढ़ाने के लिए नौसेना और सेना के समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है। केंद्र ने पिछले कुछ वर्षों में सशस्त्र बल और बुनियादी ढांचे के निर्माण के मामले में पूर्वोत्तर क्षेत्र को भी काफी मजबूत किया है। पूर्वी क्षेत्र में ही वायु सेना ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू बेड़े का समर्थन करने के लिए हाशिमारा में राफेल लड़ाकू जेट के एक स्क्वाड्रन तैनात की है। वायु सेना ने रूस से मिल रही एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को अगले कुछ हफ्तों में असम सेक्टर में तैनात किये जाने की योजना बनाई है।

    भारतीय सेना की 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर अब पूरी तरह से पूर्वोत्तर में आक्रामक अभियानों के लिए तैनात है। इसे और अधिक मजबूत करने के लिए हाल ही में एक अतिरिक्त डिवीजन तैनात की गई है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पिछले दो साल से सैन्य गतिरोध चल रहा है। मुद्दों को हल करने के लिए दोनों पक्षों के बीच वरिष्ठ कमांडरों के स्तर पर बातचीत चल रही है लेकिन भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के किसी भी दुस्साहस को रोकने के लिए कोई मौका चूकना नहीं चाहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुख्यात अपराधी संदीप थापा सहित चार अपराधी गिरफ्तार
    Next Article जापान की धरती से पीएम मोदी ने चीन को कड़ा संदेश दिया
    azad sipahi

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version