Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को एनसीबी की चार्जशीट में क्लीन चिट
    Breaking News

    क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को एनसीबी की चार्जशीट में क्लीन चिट

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपित किया गया, जिन पर चलेगा मुकदमा

    मुंबई। मुंबई में हाईप्रोफाइल कार्डिलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 6 लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चार्जशीट में क्लीन चिट दी गई है। इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपित किया गया है। इन सभी 14 लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के डीडीजी (संचालन) संजय कुमार ने बताया कि कार्डिलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट में 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में एनसीबी ने कोर्ट को बताया है कि आर्यन खान, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर सैघन, भास्कर अरोड़ा, मानव सिंघल के खिलाफ जांच में कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए इन सभी 6 लोगों को क्लीन चिट दी गई है। इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपित किया गया है। इन सभी 14 लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

    एनसीबी ने पिछले साल 3 अक्टूबर को कार्डिलिया क्रूज पार्टी पर रेड के दौरान आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मूनमून धमेचा समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। मुंबई हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मूनमून धामेचा को कोई सबूत न मिलने के बाद जमानत दे दी थी। एनसीबी के पास मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 2 अप्रैल तक का समय था लेकिन एनसीबी पर लगे आरोपों के चलते जांच ठप हो गई थी।

    एनसीबी के मुंबई डिवीजन के तत्कालीन प्रमुख समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया गया। इसलिए मामले की जांच कर रही एनसीबी की विशेष समिति ने मार्च के अंत में मुंबई सत्र न्यायालय में एक आवेदन दायर कर चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों के विस्तार की मांग की थी। कोर्ट ने एनसीबी को 60 दिन का समय दिया था। एनसीबी ने आज शुक्रवार को 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो महासचिव ने राज्यपाल को लिखा पत्र
    Next Article रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी ‘आईएनएस खंडेरी’ से की चार घंटे समुद्र के अन्दर यात्रा
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version