Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सदर अस्पताल में नई लेजर मशीन की स्थापना
    Jharkhand Top News

    सदर अस्पताल में नई लेजर मशीन की स्थापना

    adminBy adminJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची के सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग में गुरुवार को नई लेजर मशीन की स्थापना की गई। इससे पहले भी डेमो मशीन के द्वारा सदर हॉस्पिटल रांची में लेजर विधि की ओर से ऑपरेशन किया गया है। लेकिन आज सदर अस्पताल में अपनी नई मशीन की स्थापना के बाद दो मरीजों का इलाज किया गया। यह जानकारी सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जन डॉ अजीत कुमार ने दी।

    उन्होंने बताया कि लेजर मशीन से बवासीर, फिस्टुला, फिशर, वेरीकोस वेन, पायलो नीडल साइनस और खतना के ऑपरेशन किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक सर्जरी ,महिला एवं प्रसूति विभाग, ईएनटी विभाग, पेन मैनेजमेंट में भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज जिन दो मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के द्वारा किया गया। उसमें पहली मरीज धुर्वा की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच महीने से मलद्वार के रास्ते रक्त स्राव एवं अत्यधिक दर्द से परेशान थी।

    इस मरीज का इलाज लेजर विधि के द्वारा किया गया। मरीज का ऑपरेशन बिना चीरा के हो गया और शुक्रवार को मरीज की छुट्टी भी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरे मरीज जिनका लेजर विधि के द्वारा ऑपरेशन हुआ। वह बिहार के औरंगाबाद से आए हुए थे।

    उनको अंडकोष के नीचे पिछले छह महीने से एक छेद के द्वारा लगातार पानी आ रहा था, जिसके कारण मरीज काफी परेशान थे। असल में यह चार सेंटीमीटर का एक साइनस ट्रैक्ट था। इनका भी इलाज बिना चीरा के लेजर विधि के द्वारा किया गया और आज ही मरीज को छुट्टी भी दे दी गई।

    दोनों मरीज अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में डॉ नीरज कुमार, ओटी असिस्टेंट सुशील, प्रणव ,नीरज आदि शामिल थे। पूरा ऑपरेशन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सब्यसाची मंडल, वरीय सर्जन डॉ आरके सिंह और डॉ एके झा की निगरानी में हुआ।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व साइकिल दिवस को लेकर रांची के साइकिल प्रेमियों में उत्साह
    Next Article ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार डीएमओ से की पूछताछ
    admin

      Related Posts

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025

      सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

      July 1, 2025

      झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version