Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»जून महीने में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये के पार
    बिजनेस

    जून महीने में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये के पार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्री ने कहा, एक साल में जीएसटी संग्रह में 56 फीसदी का इजाफा

    नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। जून महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 56 फीसदी बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। जीएसटी के पांच साल पूरा होने के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक जून, 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 56 फीसदी बढ़कर करीब 1,44,616 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि मई, 2022 में जीएसटी राजस्व का संग्रह 140885 करोड़ रुपये रहा था।

    जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद से अबतक का ये दूसरा सबसे ज्यादा राजस्व का संग्रह है। इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।

    मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जून महीने के 1,44,616 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 25,306 करोड़ रुपये रहा। राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का संग्रह 32,406 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का संग्रह 75,887 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा 11,018 करोड़ रुपये का सेस यानी उपकर भी जुटाया गया है। दरअसल, मार्च, 2022 से यह लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।

    उल्लेखनीय है कि जून, 2022 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह जून, 2021 की तुलना में 56 फीसदी बढ़ गया है। दरअसल, एक साल पहले की समान अवधि जीएसटी राजस्व 92,800 करोड़ रुपये रहा था। देश में ‘वन नेशन वन टैक्स’ जीएसटी व्यवस्था जुलाई, 2017 में लागू होने के बाद से यह पांचवां मौका है, जब मासिक जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन ने रूस से खाली कराया काला सागर का द्वीप
    Next Article नूपुर शर्मा के खिलाफ की गयी टिप्पणी को वापस लेने की मांग को लेकर पेटिशन दाखिल
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version