Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»यूक्रेन ने रूस से खाली कराया काला सागर का द्वीप
    दुनिया

    यूक्रेन ने रूस से खाली कराया काला सागर का द्वीप

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अमेरिका से 80 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान

    कीव। यूक्रेन पर रूसी हमले के साढ़े तीन महीने बीत जाने के बाद भी दोनों ओर का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हमले करके यूक्रेन ने रूस की सेना से काला सागर स्थित स्नैक द्वीप खाली करा लिया है। इस बीच, अमेरिका ने यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।

    काला सागर के स्नैक द्वीप पर रूस की सेनाओं के कब्जे से यूक्रेन को बंदरगाहों से होने वाले निर्यात पर अवरोध का सामना करना पड़ रहा था। यूक्रेन की सेना अपने युद्धपोतों और नौसैनिक ठिकानों से लगातार काला सागर में मौजूद रूसी सेना पर हमले कर रही थी। लगातार हमलों से परेशान होकर रूस की सेना ने काला सागर स्थित स्नैक द्वीप खाली कर दिया है। इससे यूक्रेनी बंदरगाह से होने वाले निर्यात पर रूसी अवरोध खत्म हो सकेगा।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेय येरमक ने ट्वीट कर दावा किया कि तोपों और मिसाइलों के हमलों के परिणामस्वरूप रूस की सेना को काला सागर से भागना पड़ा है। हालांकि रूस के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन में मानवीय सहायता कार्यक्रम में बाधा न आने देने के लिए रूस ने इस द्वीप से पीछे हटने का निर्णय लिया है।

    इस बीच यूक्रेन की मदद का सिलसिला एक बार फिर तेज हुआ है। यूक्रेन की सेना का आधुनिकीकरण करने के लिए नाटो की सहमति पर अमेरिका ने यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की मदद दिये जाने की घोषणा की है। यह राशि अमेरिका की अब तक जारी मदद से अलग अतिरिक्त सैन्य सहायता के रूप में होगी। इस धन से यूक्रेन की सेना का आधुनिकीकरण करने के साथ ही जरूरत के अनुरूप नए हथियार खरीदे जा सकेंगे। ब्रिटेन ने भी रूसी प्रभाव का मुकाबला करने और नाटो मिशन को मजबूत करने के लिए बोस्निया-हर्जेगोविना में सैन्य विशेषज्ञ भेजने का ऐलान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउद्धव ठाकरे ने भाजपा को ढाई-ढाई साल के फार्मूले की याद दिलाई
    Next Article जून महीने में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version