Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश» शिंजो आबे के सम्मान में 9 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय शोक की घोषणा
    देश

     शिंजो आबे के सम्मान में 9 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय शोक की घोषणा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए नौ जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”

    गृह मंत्रालय ने की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे का आज निधन हो गया। दिवंगत नेता के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि कल (9 जुलाई) को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और इस दिन मनोरंजन से जुड़ा कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।

    शिंजो आबे को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”

    उन्होंने कहा, “श्री आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।”

    मोदी ने कहा, “अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह हाजिर जवाब और व्यावहारिक थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

    उन्होंने कहा, “श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।”

    प्रधानमंत्री ने उनके साथ अपनी हालिया मुलाकात की तस्वीर साझा की और कहा कि भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा भावुक रहने वाले आबे अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में शामिल हुए बन्ना गुप्ता
    Next Article लालू की हालत में सुधार, कुर्सी पर बैठे
    azad sipahi

      Related Posts

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025

      चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
      • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
      • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
      • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version