Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का लगाया आरोप
    Breaking News

    अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का लगाया आरोप

    adminBy adminJuly 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का आरोप लगाया। लांबा शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के आतंकवादियों के साथ रिश्ताें के कई सारे सबूत भी हैं और मैं उसी सबूत के आधार पर यह कह रही हूं।
    उन्होंने उन तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि कई आतंकवादियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के दूसरे राजनेताओं के साथ ली गयी तस्वीरें हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा को चुनौती भी दी और कहा कि यदि इन बातों में सच्चाई नहीं है अथवा हम झूठ बोल रहे हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री हमें गिरफ्तार करें।
    उन्होंने कहा कि नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद वैश्विक दबाव के कारण नूपुर शर्मा को भाजपा से हटाया गया। इस पर ही राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया का हत्या करने वाला रियाज अंसारी कोई और नहीं बल्कि भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब कटारिया के साथ भी रियाज के संबंध हैं। उन्होंने इसकी तस्वीर भी जारी की है। इसमें रियाज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।
    उन्होंने भाजपा से पूछा है कि कन्हैया लाल के हत्यारे के साथ भाजपा का क्या संबंध हैं? राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने चार घंटे में आरोपितों को गिरफ्तार किया। कन्हैया लाल के आश्रितों को मुआवजा दिया और कन्हैया लाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी। एनआईए जांच उदयपुर कांड का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया। मगर इसका उपयोग भाजपा नेताओं को बचाने के लिए किया गया है। भाजपा वाले देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश करते फिर रहे हैं।
    अलका लांबा ने दूसरे खुलासे में जम्मू की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां भी तालिब हुसैन साह पकड़ा गया, जो लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। ये भी भाजपा का ही सदस्य रहा है। उन्होंने गृहमंत्री के साथ तस्वीरें भी जारी की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम जो सवाल पूछ रहे है भाजपा उसका जवाब देगी।
    तीसरे खुलासे में महाराष्ट्र के अमरावती की घटना का जिक्र किया। उन्होंने उमेश कोल्हे की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उमेश केमिस्ट था। उमेश के हत्यारे इरफान खान का संबंध नवनीत राणा दंपति से है और राणा दंपति के भाजपा से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने चौथे खुलासे में 2020 में जम्मू में आतंकवादी के पास मिले हथियार का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मदद करने वाले ताहिर अहमद मीर का सम्बंध भी भाजपा से रहा है। ये ताहिर अहमद ने ही हिजबुल कमांडर नावेद बाबू को हथियार पहुंचाया करता था।
    उन्होंने अपने पांचवें खुलासे में मध्यप्रदेश की घटना का जिक्र किया और कहा कि 2017 एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया था। 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके मुख्य आरोपित ध्रुव सक्सेना का संबंध भी भाजपा के साथ रहा है। इतना सब होने के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी कहीं न कहीं उनकी भी सहमति होना जता रहा है।
    छठवें खुलासे में एमपी के टेरर फंडिंग का मामला जोड़ा गया। टेरर फंडिंग का आरोपी बलराम सिंह जो बजरंग दल का नेता निकला। सातवां खुलासा असम की घटना 2017 में भाजपा नेता निरंजन होजाई पर आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप लगा था। मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। इस घटना में भाजपा नेता को उम्रकैद हुई। उन पर एक हजार करोड़ के वित्तीय घोटाले का आरोप लगा था। भाजपा ने आतंकियों को टिकट दिया। आतंकवादी मसूद अजहर के करीबी मोहम्मद फारुख खान को जम्मू में वार्ड का उम्मीदवार भाजपा ने बनाया। आतंकी मसूद अजहर को उस समय की भाजपा सरकार ने ही छोड़ा था।
    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आभा सिन्हा, राजीव रंजन व एम तौशिफ शामिल थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article अमरनाथ आपदाः 16 श्रद्धालुओं की मौत, 40 लापता, 50 घायल, बचाव कार्य जारी
    Next Article बाबा बैधनाथ की नगरी देवघर के लिए ऐतिहासिक होगा 12 जुलाई का दिन
    admin

      Related Posts

      रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

      October 22, 2026

      JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई

      October 22, 2026

      रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद

      October 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
      • JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई
      • रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद
      • कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
      • नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version