Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीआरपीएफ जवानों को उतार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची गयी थी: झामुमो
    Jharkhand Top News

    सीआरपीएफ जवानों को उतार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची गयी थी: झामुमो

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 21, 2024Updated:January 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    सीआरपीएफ आइजी कमांडेंट पर सख्त कानूनी कार्रवाई और एक उच्च स्तरीय जांच की मांग की

    रांची। झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इडी की पूछताछ के दौरान उतारे गये सीआरपीएफ के जवानों को लेकर हमला बोला है। झामुमो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत केंद्र ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश रची थी। अगर झामुमो कार्यकर्ता संयम न बरते तो विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। इसके बाद राज्य में विधि-व्यवस्था का हवाला देकर राष्ट्रपति शासन के हालात पैदा किया जा सके। झामुमो ने राज्य सरकार से सीआरपीएफ आइजी की भूमिका की जांच की मांग की है, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उक्त बातें झामुमो केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद कुमार पांडेय ने कही। इन्होंने कहा कि इडी के अनुरोध पर ही राज्य सरकार द्वारा विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने इडी के अधिकारियों की सुरक्षा, उनके कार्यालय की सुरक्षा, उनके परिवार की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संभालने के लिए करीब 2000 पुलिस एवं वरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी। इस दौरान आम जनता एवं झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र की जांच एजेंसियों की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसे देखते हुए पुन: जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए सीएम हाउस के 500 मीटर की दूरी पर धारा-144 लगा दी। मगर इसी बीच अचानक सीआरपीएफ के सैकड़ों जवानों को बस में भरकर बिना किसी अनुमति या सूचना के मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश कराने का प्रयास किया गया। झामुमो नेताओं ने कहा कि एक तो बिना अनुमति या सूचना के सीआरपीएफ के जवानों को उतारा गया। बिना अनुमति या सूचना के सीएम हाउस में प्रवेश करने की कोशिश की गयी। इतना ही नहीं सीआरपीएफ जवानों ने झामुमो कार्यकर्ताओं से उलझने का भी प्रयास किया, ताकि माहौल को बिगाड़ा जा सके। झामुमो नेताओं ने कहा कि विधि-व्यवस्था के इतने संवेदनशील समय एवं स्थान पर जिला प्रशासन की अनुमति के बिना और बिना सूचना दिये इतनी बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के बल का निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश करना एक भड़काऊ एवं गैर-कानूनी कार्य है। झामुमो कार्यकर्ताओं ने यदि संयम का परिचय नहीं दिया होता तो हिंसक परिस्थिति उत्पन्न हो सकती थी। कहा कि मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ का यह कृत्य एक सोची समझी साजिश के तहत थी, जिसमें सीआरपीएफ के आइजी भी शामिल थे। वे चाहते थे कि सीआरपीएफ एवं प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो जाये और प्रदर्शनकारी उग्र होकर यदि सीआरपीएफ पर हमला कर दें तो राज्य सरकार पर संवैधानिक तंत्र की विफलता का आरोप लगाया जा सके और राष्ट्रपति शासन लगाने की भूमिका तैयार की जा सके। सीआरपीएफ कभी भी जिला प्रशासन के अनुरोध अथवा अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था का कार्य नहीं कर सकती है। इससे स्पष्ट है कि सीआरपीएफ ने यह कार्रवाई साजिशन केंद्र सरकार के इशारे पर किया, जो राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है और संघीय ढांचे पर एक कायराना हमला है। कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। इनका इस प्रकार से राजनैतिक दुरूपयोग अत्यंत ही गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं से ही आम जनता का विश्वास केंद्रीय एजेंसियों के प्रति कम होता जा रहा है एवं यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि केंद्रीय बलों का यह पक्षपातपूर्ण व्यवहार आगामी चुनावों को भी दुष्प्रभावित कर सकता है। यह पक्षपातपूर्ण व्यवहार आगामी चुनावों को भी दुष्प्रभावित कर सकता है। झामुमो ने राज्य सरकार से मांग किया है कि सीआरपीएफ आईजी कमांडेंट एवं उनके अन्य वरीय पदाधिकारियों पर इस असंवैधानिक कार्य के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए एक उच्च स्तरीय जांच करा कर पूरे साजिश का भांडा फोड़ किया जाये, अन्यथा झामुमो आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअलौकिक और नयनाभिराम है रामलला की प्रतिमा
    Next Article भ्रष्टाचार के मुद्दे में फंसे मुख्यमंत्री ध्यान बांटने के लिए जानबूझ कर राज्य को अराजकता में झोंकना चाहते हैं : प्रतुल शाहदेव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला

      November 18, 2026

      झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश

      November 18, 2026

      चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

      November 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version