आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। शनिवार को भवन निर्माण सामग्री उत्पादक कंपनी शारदा एक्सेल ने अपनी पहली सालगिरह मनायी। इस मौके पर कंपनी के द्वारा होटल चाणक्य बीएनआर में भवन निर्माण सलाहकार और आर्किटेक्ट मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने सीसीएल/सीएमपीडीआइ/एनबीसीसी/बीसीडी/मेकॉन/जुडको/सेल और सभी प्राइवेट भवन निर्माण सलाहकार और आर्किटेक्ट का धन्यवाद किया। इस मौके पर कंपनी के निदेशक मनीष धानुका, सौरभ शारदा, अनूप किशोर, जनरल मैनेजर (प्लॉट) अभिषेक मिश्रा, मार्केटिंग हेड अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा और अन्य लोग उपस्थित रहे। एक्सेल ब्रांड झारखंड की सबसे बड़ी एएसी ब्लॉक (आॅटोक्लेव्ड वातित कंक्रीट ब्लॉक) उत्पादक कंपनी है। इसकी क्षमता 15000 क्यूबिक मीटर प्रति मास है और ये कंपनी अपना उत्पादन नवीनतम तकनीक के द्वारा करती है। इसके बनाने में मुख्यत: फ्लाईअश, क्विकलाइम, जिप्सम, सीमेंट, एल्युमीनियम पाउडर का उपयोग होता है। इस एसीसी ब्लॉक को भविष्य में लाल ईंट, फ्लाईअश ईंट सहित सभी प्रकार की ईंटों के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि एसीसी ब्लॉक पर्यावरण के अनुकूल किफायती, कम वजनी, जल प्रतिरोधी, अग्रि प्रतिरोधी, उच्च ऊष्मा रोधन, उच्च ध्वनि रोचन जैसी गुणवत्ता से सुसज्जित है। एक्सेल एएसी ब्लॉक वजन में हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें बड़े आकार (625एमएम लंबे 200-250एमएम ऊंचे और 100-250एमएम तक मोटा) में बनाया जाता है। हल्के होने के कारण इमारत के भार में 30 प्रतिशत तक की कमी आती है। इस कारण स्टील तथा कंक्रीट की लागत में 25 प्रतिशत की बचत होती है तथा श्रम लागत में भी बचत होती है। यह उत्पाद निर्माण कार्य के लिए पूरे विश्व में स्वीकृत है। कंपनी का प्लांट रांची से 90 किलोमीटर औैर जमशेदपुर से 30 किलोमीटर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका में अवस्थित है। एक्सेल ब्रॉड ने सभी प्रकार के मानक और प्रमाणिकता से गुजर कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायी है। इस कंपनी के पास आइएसआइ / ग्रिहा/ग्रीन प्रो/आजीबीसी का सर्टिफिटेक है, जो इसे औरों से अलग करता है। इस कंपनी का मुख्य बाजार बिहार, झारखंड, बंगाल और ओड़िशा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

