Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर को मिला प्रतिष्ठित स्टीवी अवार्ड-2022
    Jharkhand Top News

    अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर को मिला प्रतिष्ठित स्टीवी अवार्ड-2022

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • सात समंदर पार केंद्र ने लहराया सफलता का झंडा

    गोड्डा । अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित अदाणी कौशल विकास केंद्र ने सात समंदर पार सफलता का झंडा लहराया है। केंद्र की ओर से अधिकारिक रुप से सोमवार को बताया गया कि 15 अक्टूबर को लंदन में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) को ऑर्गनाइजेशन ऑफ द ईयर-नॉट-प्रॉफिट श्रेणी में प्रतिष्ठित स्टीवी अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया। गोल्ड श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त करने वाला यह पहला भारतीय संगठन है।

    संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के जूनिस ग्लोबल, लंदन के टीएम फोरम, तुर्की के सीमेंट उद्योग नियोक्ता संघ और यूएसए के लाइफ सर्विसेज अल्टरनेटिव जैसे संगठनों का मूल्यांकन करने के बाद 35 जजों के एक पैनल ने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर को विजेता घोषित किया। एएसडीसी ने देशभर में कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से पिछड़े वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्थान छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उच्च स्तरीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण प्रदान करता है। एएसडीसी भारत के 11 राज्यों में 20 से अधिक क्षेत्रों में 75 से अधिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करता है। संगठन की गतिविधियों के परिणामस्वरूप, एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार योग्य बनाया गया है, जिनमें 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। संस्थान की ओर से 19 युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखा गया है। एएसडीसी देश में सबसे बड़ा सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाता है, जहां वर्चुअल रियल्टी और आर्टिफिशियल रियल्टी पर आधारित प्रशिक्षण और मूल्यांकन होता है।

    झारखंड के गोड्डा में चल रहे अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में भी हर साल 2000 से अधिक युवा बेल्डर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे अलग-अलग ट्रेड में ट्रेनिंग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद अनेक युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं जबकि कईयों ने स्वरोजगार को अपना कर अपने जैसे कई युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। प्रीमियर बिजनेस अवार्ड के रूप में प्रसिद्ध, इंटरनेशनल बिजनेस अवार्ड्स (2022 आईबीए) को दुनिया भर के 67 देशों के सार्वजनिक और निजी संगठनों से प्रविष्टियां मिलीं थी। इस साल सभी स्तरों के संगठनों से 3,700 से अधिक नामांकन जमा किए गए। सोशल मीडिया और विचार नेतृत्व वाले संगठनों के साथ-साथ व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए भी कई नई श्रेणियां बनाई गईं। स्टीवी अवार्ड्स आठ श्रेणी में प्रदान किए जाते हैं। इनमें एशिया-पैसिफिक स्टीवी अवार्ड्स, जर्मन स्टीवी अवार्ड्स, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका स्टीवी अवार्ड्स, अमेरिकन बिजनेस अवार्ड्स, इंटरनेशनल बिजनेस अवार्ड्स, बिजनेस में महिलाओं के लिए स्टीवी अवार्ड्स, ग्रेट एम्प्लॉयर्स एवं सेल्स के लिए स्टीवी अवार्ड्स तथा ग्राहक सेवा के लिए स्टीवी अवार्ड्स शामिल है। हर साल स्टीवी अवार्ड्स प्रतियोगिता को 70 से अधिक देशों के संगठनों से 12,000 से अधिक नामांकन प्राप्त होते हैं। दुनिया भर में कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को स्टीवी सम्मानित करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने बोकारो में 396 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
    Next Article राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया
    azad sipahi

      Related Posts

      सिमडेगा में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: ‘VSK फाउंडेशन’ के नाम पर 900 लोगों को बनाया शिकार, 6 आरोपी गिरफ्तार

      September 10, 2026

      रेलवे को बड़ा विस्तार, 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी; 31 जिलों में सुधरेगी रेल कनेक्टिविटी

      September 9, 2026

      ईरान-अमेरिका तनाव फिर चरम पर, अमेरिकी कार्रवाई में 5 ईरानी तेल टैंकर नष्ट होने का दावा

      September 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिमडेगा में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: ‘VSK फाउंडेशन’ के नाम पर 900 लोगों को बनाया शिकार, 6 आरोपी गिरफ्तार
      • BRICS 2026 के लिए दिल्ली तैयार, भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता
      • BRICS से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, रूस से तेल आयात और रक्षा सहयोग पर रहेगी नजर
      • मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाला, यूपी चुनाव से पहले ‘ससुर’ पर संग्राम!
      • रेलवे को बड़ा विस्तार, 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी; 31 जिलों में सुधरेगी रेल कनेक्टिविटी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version