रांची। मंत्री बन्ना गुप्ता का वायरल वीडियो मामले में झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि किसी वीडियो को लेकर हाय तौबा मचाने से पहले सत्यता की जांच होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट आने बाद ही पार्टी स्तर से कोई फैसला लिया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया के जमाने में तस्वीर किसी का और आवाज किसी का हो सकता है। मंत्री बन्ना गुप्ता खुद लिखित शिकायत देकर इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और जांच के उपरांत दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जबतक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ कहना मुश्किल है। आलमगीर आलम ने कहा कि आज सैकड़ों ऐसे लोग हैं और उनका अपना विचार और ख्याल है लेकिन इससे वीडियो वायरल करने वालों को कोई फायदा नहीं होगा। गलत को गलत और सही को सही हम तब कहेंगे जब इसकी जांच पूरी हो जायेगी और आगे का निर्णय ले पायेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



