रांची। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास की 647वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कवि रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को 1376 ईस्वी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के गोबर्धनपुर गांव में हुआ था। रविदास चर्मकार कुल से होने के कारण जूते बनाते थे। ऐसा करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती थी और वे पूरी लगन और परिश्रम से अपना कार्य करते थे। उन्होंने कहा उनका जन्म ऐसे समय में हुआ था जब उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मुगलों का शासन था। चारों ओर अत्याचार, गरीबी, भ्रष्टाचार और अशिक्षा का बोलबाला था। उस समय मुस्लिम शासकों द्वारा प्रयास किया जाता था कि अधिकांश हिन्दुओं को मुस्लिम बनाया जाए। संत रविदास की ख्याति लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उनके लाखों भक्त थे। उन्होंने अपने दोहे के माध्यम से भी धर्म परिवर्तन को नकारा। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, नीरज पासवान, सीताराम रवि, जोगेन्द्र लाल, राजीव राज लाल, सीमा पासवान, रंजन पासवान, खुदा राम, कमलेश राम, राकेश राम, सतेंद्र रजक, संदीप कुमार, बिनोद राजन, कमलेश किशोर, उपेन्द्र रजक, नीरज नायक, संजय रविदास, करन नायक आदि मौजूद रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



