Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं : अमित शाह
    राज्य

    कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं : अमित शाह

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं। कांग्रेस कह रही है सीएए वापस करेंगे। कांग्रेस उत्तर भारत और दक्षिण भारत में तोड़ना चाहती है। कांग्रेस देश को कितनी बार तोड़ेगी।

    अमित शाह ने बुधवार को बिहार में गया जिले के गुरुआ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में हर लोग पाकिस्तान से आलिया मालिया जमलिया आते थे। धमाके करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सब रोका। यह कांग्रेस की सरकार नहीं है, भाजपा की सरकार है, नरेंद्र मोदी की सरकार है।

    शाह ने उपस्थित जन समूह से पूछते हुए कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए था नहीं? 74-75 सालों में लालू और गठबंधन के नेता लटकाते-भटकाते रहे, लेकिन भाजपा ने भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कई असंभव काम को पूरा किया है।

    भाजपा नेता ने मोदी सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि औरंगाबाद और गया से नक्सल के खिलाफ अभियान चलाया। रफीगंज, नबीनगर और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, यह भी भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक 10 दिनों के अंदर की।

    अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के एमपी कहते हैं उत्तर और दक्षिण भारत के टुकड़े कर देंगे। उन्होंने कहा कि सोनिया जी और राहुल गांधी शर्म करो कितनी बार देश को तोड़ोगे। एक बार 1947 में तो तोड़ दिया। अब मोदी सरकार आपको देश तोड़ने नहीं देगी। शाह ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती हैं। तीन टर्म नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी दाग नहीं लगा।

    बिहार में सुशासन की सरकार : सम्राट चौधरी

    इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जय श्रीराम के नारे से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित कर रहे हैं। गरीब को आगे ले जा रहे हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बिहार की सरकार ने दो करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा। पांच करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया। बिहार में सुशासन की सरकार है। जो भ्रष्टाचार करेगा, वह जेल जायेगा। बहनों को छेड़ने वालों को जेल में बंद करेंगे।

    मांझी ने मगही में कहा कि सुशील सिंह को जिताएं

    हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मगही में संबोधित करते हुए कहा कि आप से अनुरोध है कि सुशील कुमार सिंह को जिताएं। गया से हमको टिकट मिला है। उधर, कड़ाही है, इधर कमल है। एक-एक वोट देवे के प्रयास करियाह। प्रधानमंत्री मोदी चौरासी करोड़ के खाना दिलावत हैं। अमेरिका के लोग प्रधानमंत्री मोदी के सम्मानित करक है। अमित शाह से बात करले ही। दुश्मन आंख उठैताय तो आंख फोड़ दे वैय।

    भाजपा ने मुझ पर किया भरोसा : सुशील सिंह

    भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह ने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे तीन बार जिताया। साल 2009 में सड़क बिजली आदि की क्या स्थिति थी। गुरुआ से गया और औरंगाबाद के लिए सड़क नहीं थी। यहां आधा दर्जन बिजली सब स्टेशन रहती है। पंद्रह साल आपकी सेवा की। पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर उम्मीदवार बनाया। पंद्रह साल में मेरे अचार, विचार और चरित्र में कोई दाग नहीं लगे। आपके सम्मान में सिर नहीं झुकने दिया। आपके सम्मान को बचाया है।

    मंच पर मौजूद रहे एनडीए के नेता

    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार, हम विधायक अनिल कुमार और उम्मीदवार सुशील कुमार मंच पर मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही मोदी सरकार : अमर बाउरी
    Next Article राष्ट्रपति से एनसीएसटी की सदस्य आशा लकड़ा ने की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

      October 17, 2026

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026

      200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज

      October 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version