कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर बीरभूम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिउड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर हमला बोला है। शुक्रवार अपराह्न यहां संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के तानाशाह शासन को चलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यह सपना देख रही हैं कि उनके बाद उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।
मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिले के बाहुबली नेता अणुव्रत मंडल का जिक्र करते हुए शाह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नेता मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं लेकिन ममता बनर्जी ने आज भी उन्हें जिलाध्यक्ष बना रखा है। ममता शासन की एक ही पहचान है- भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, हत्या, गौ तस्करी। जब तक ममता बनर्जी रहेंगी तब तक बंगाल में यह सब बंद होने वाला नहीं है। इसे केवल एक शख्स बंद कर सकता है और वह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। शाह ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार मिलकर पूरे राज्य को लूट-खसोट रहे हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि भाजपा ममता बनर्जी के इस तानाशाह शासन को हर हाल में खत्म करेगी। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों के लिए किए गए केंद्र सरकार के कार्यों का भी आंकड़ेवार जिक्र किया। जारी
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

